कल से नहीं ले पाएंगे जंगल सफारी का मजा, बंद होंगे नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व
Aman Vaishnav | Jun 18, 2026, 09:26 IST
कल से नहीं ले पाएंगे जंगल सफारी का मजा
मध्य प्रदेश के सभी 10 नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व आज 30 जून की शाम से पर्यटकों के लिए बंद होने जा रहे हैं। वन्यजीवी प्रेमियों और जंगल सफारी का आनंद लेने वाले के लिए यह आखिरी मौका है। पर्यटकों को 1 अक्टूबर का इंतजार करना होगा।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्यप्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क आज 30 जून की शाम से बंद हो जाएंगे।
- यह फैसला मानसून सीजन को देखते हुए लिया गया है।
- वन्यजीव प्रेमियों को टाइगर, चीता और तेंदुए देखने के लिए तीन महीने रुकना होगा।
- पार्क 1 अक्टूबर से फिर खुलेंगे।
- यह बंदी कोर एरिया के सफारी रूट्स पर लागू रहेगी।
यह प्रतिबंध कूनो नेशनल पार्क के साथ कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, पन्ना, सतपुड़ा, माधव, रातापानी, रानी दुर्गावती और संजय-डुबरी टाइगर रिजर्व में लागू रहेगा। हालांकि कुछ पार्कों के बफर एरिया मानसून में भी पर्यटकों के लिए खुले रहते हैं।
_______9825103_orig-426848
किस वजह से लिया ये फैसला
बारिश के मौसम में जंगलों के अंदरूनी रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इन रास्तों की मरम्मत और रखरखाव के लिए भी यह समय जरूरी होता है। इसी वजह से हर साल मानसून में पर्यटकों की एंट्री बंद कर दी जाती है।
1200-675-23609473-thumbnail-16x9-tiger-934628
30 जून के बाद नहीं मिलेगी सफारी
वन विभाग ने यह भी साफ किया है कि अगर मानसून जल्दी सक्रिय होता है या तेज बारिश शुरू हो जाती है, तो पार्क तय तारीख से पहले भी बंद किए जा सकते हैं। सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।
msid-104997103,width-96,height-65-888622
वन्यजीव देखने का आखिरी मौका
वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे सफारी के दौरान सभी नियमों का पालन करें। जिम्मेदार और सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। इससे वन्यजीवों को भी कोई नुकसान नहीं होगा।
मानसून बीतने के बाद 1 अक्टूबर से सभी पार्क और टाइगर रिजर्व दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। तब तक वन्यजीव प्रेमियों को इंतजार करना होगा।
tiger-lion-260302
ये खबरें भी पढ़िए...
पन्ना टाइगर रिजर्व के इको-सेंसिटिव जोन में लगा क्रशर प्लांट, क्या संकट में है बाघों की जान?
टाइगरों की कब्रगाह: 2026 में 11वें बाघ की मौत, पांच साल में 225
एमपी में बनेगा 625 किमी लंबा टाइगर टूरिज्म कॉरिडोर, आपस में जुड़ेंगे टूरिस्ट प्लेस
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari