MP NEET PG Counselling 2024: राउंड 2 की मेरिट लिस्ट आउट, देखें डिटेल्स
Siddhi Tamrakar | Jan 04, 2025, 15:28 IST
neet pg counselling 2024
मध्य प्रदेश DME ने NEET PG 2024 राउंड-2 की मेरिट लिस्ट जारी की है। जानें कब है चॉइस-फिलिंग की लास्ट डेट और सारी डिटेल्स इस लेख में...
मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME) ने MP NEET PG 2024 के दूसरे राउंड के लिए संशोधित (modified) मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार dme.mponline.gov.in पर जाकर लिस्ट देख सकते हैं। इस लिस्ट में योग्य उम्मीदवार, उन्नयन (upgrade) का ऑप्शन चुनने वालों और खाली सीटों की जानकारी भी शामिल है।
आखिरी तारीख और सीट आवंटन (seat allocation)
दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रोसेस के मुताबिक, उम्मीदवारों को 6 जनवरी तक नई चॉइस भरनी होगी। सीट आवंटन (seat allocation) का रिजल्ट 8 जनवरी को घोषित किया जाएगा। इस बार, एमपी हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक, एनआरआई कोटा के उल्लंघन को लेकर प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में काउंसलिंग रोक दी गई है। एनआरआई उम्मीदवारों के लिए आवंटन प्रोसेस (allocation process) फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
दिशा-निर्देश
- चॉइस-फिलिंग और लॉकिंग प्रोसेस: पात्र उम्मीदवारों को तय समय सीमा (time limit) के अंदर अपनी चॉइस-फिलिंग और लॉकिंग प्रोसेस पूरी करनी होगी। पहले चरण में सीट हासिल करने वाले या सीट छोड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए संशोधन का अवसर मिलेगा।
- एडवांस फीस: सरकारी कॉलेजों के लिए ₹25,000 (अनारक्षित वर्ग), ₹12,500 (आरक्षित वर्ग) और निजी कॉलेजों के लिए ₹2 लाख की अग्रिम फीस देनी होगी। एनआरआई कोटे के लिए ₹10 लाख की फीस निर्धारित की गई है।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन: आवंटित संस्थान (allotted institute) में जाकर उम्मीदवारों को अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स जमा कराने होंगे और ऑनलाइन एडमिशन प्रोसेस पूरी करनी होगी।
- पेनाल्टी: अगर उम्मीदवार सीट पर एडमिशन नहीं लेते हैं, तो उनकी जमा की गई एडवांस राशि जब्त कर ली जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari