MP NEET UG मेरिट लिस्ट जारी, 696 अंक लाकर आर्यमन सोलंकी बने MP टॉपर, देखें लिस्ट

Jitendra Shrivastava | Aug 16, 2026, 23:03 IST
Share
MP NEET-UG मेरिट लिस्ट जारी
MP NEET-UG मेरिट लिस्ट जारी

BHOPAL. मध्य प्रदेश NEET-UG 2026 काउंसलिंग की मेरिट सूची जारी हुई। आर्यमन सोलंकी 696 अंकों के साथ स्टेट टॉपर बने। छात्राओं में हिलोर अजमेरा अव्वल रहीं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • 696 अंकों के साथ आर्यमन बने MP NEET UG के स्टेट टॉपर।
  • छात्राओं में हिलोर अजमेरा अव्वल, 655 अंक किए हासिल।
  • MP NEET-UG 2026 की मेरिट सूची जारी, अब चॉइस फिलिंग शुरू।
  • टॉप-5 में कौन-कौन, यहां देखें पूरी मेरिट लिस्ट।
  • MBBS-BDS के लिए काउंसलिंग का पहला चरण जल्द शुरू होगा।
मध्य प्रदेश स्टेट कंबाइंड नीट-यूजी 2026 की मेरिट सूची जारी हो गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने यह सूची पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए जारी की।

आर्यमन सिंह सोलंकी ने 696 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है। छात्राओं में हिलोर अजमेरा ने पहला स्थान हासिल किया। अब जल्द ही चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।

लिस्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

कौन बने प्रदेश के टॉपर

आर्यमन सिंह सोलंकी ने नीट यूजी 2026 में 720 में से 696 अंक हासिल किए। उन्हें 99.9977 परसेंटाइल के साथ मध्य प्रदेश स्टेट रैंक में पहला स्थान मिला। उनकी ऑल इंडिया रैंक भी 46 रही है। यह प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है।

टॉप-5 में कौन-कौन शामिल

दूसरे स्थान पर सार्थक साहू रहे। उन्होंने 680 अंक और 99.984199 परसेंटाइल हासिल किए। तीसरे स्थान पर मानव सिंह राजपूत रहे, जिन्हें 671 अंक मिले।

चौथे स्थान पर मोहम्मद साद मंसूरी रहे। उनके 669 अंक और 99.971449 परसेंटाइल रहा। पांचवें स्थान पर पार्थ झा रहे, जिन्हें 665 अंक मिले।

छात्राओं में कौन रहीं अव्वल

छात्राओं की श्रेणी में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। हिलोर अजमेरा ने 655 अंक और 99.939747 परसेंटाइल के साथ पहला स्थान पाया। उनकी ओवरऑल स्टेट रैंक सात रही।

दूसरे स्थान पर श्रेया अग्रवाल रहीं। उन्होंने 646 अंक हासिल किए। उनकी स्टेट रैंक 11 रही। दोनों छात्राओं के प्रदर्शन ने प्रदेश भर की बेटियों को प्रेरित किया है।

अब आगे क्या होगा

मेरिट सूची जारी होने के साथ ही MBBS और BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी – Bachelor of Dental Surgery) की पहले चरण की काउंसलिंग शुरू होगी।

अभ्यर्थियों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद के कॉलेजों की च्वॉइस फिलिंग करनी होगी।इसके बाद मेरिट और भरी गई चॉइस के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। लाखों अभ्यर्थी इस प्रक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

GIS से पहले CS ने कसा शिकंजा, अब प्रस्ताव नहीं जमीन पर उतरेगा निवेश

मालिनी गौड़ बोलीं- लखन दादा की अयोध्या, महापौर बोले- कैलाशजी भी यहां विधायक रह चुके

जमीन विवाद में धमकी के बाद ASI ने की फायरिंग, एक की मौत, 3 भाई घायल

MP में कम्प्यूटर ऑपरेटरों के लिए नया आदेश, 30 दिन में देनी होगी CPCT परीक्षा

Tags:
  • MBBS
  • BDS
  • चिकित्सा शिक्षा विभाग
  • च्वॉइस फिलिंग
  • MP NEET UG
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज