आसान नहीं था सीएम मोहन यादव का बचपन, मोदी की तरह संघर्ष भरी रही है MP के नए CM की जिंदगी
Pratibha Rana | Dec 13, 2023, 24:00 IST
आसान नहीं था सीएम मोहन यादव का बचपन, मोदी की तरह संघर्ष भरी रही है MP के नए CM की जिंदगी
मध्यप्रदेश के नए सीएम मोहन यादव अपने पिता पूनमचंद यादव के साथ दुकान पर पकौड़े बेचते थे।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव आज ( 13 दिसंबर) को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। यादव ने 1982 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से राजनीति में कदम रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ही मध्यप्रदेश के नए सीएम मोहन यादव का बचपन भी संघर्ष भरा रहा है। मोहन यादव का बचपन आर्थिक तंगी में गुजरा है। वह अपने पिता पूनमचंद यादव के साथ दुकान पर पकौड़े बेचते थे।
मोदी अपने संघर्ष के दिनों में चाय बेचा करते थे। ऐसे ही मोहन यादव अपने पिता पूनमचंद यादव के साथ दुकान पर पकौड़े बेचते थे। मोहन के पिता मिल में काम करते थे। इसमें उनकी ज्यादा कमाई नहीं होती थी। इस वजह से मोहन अपने घर का खर्चा चलाने के लिए अपने पिता की मदद करते थे। मोहन अपने पिता और भाई के साथ मालीपुर इलाके में चाय-पोहे और भजिए बेचा करते थे।
![Screenshot 2023-12-13 094411.png]()
बता दें, मोहन यादव लगातार तीसरी बार उज्जैन जिले की उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। पिछली सरकार में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री थे। 1982 में जब मोहन यादव ने छात्रसंघ का पहला चुनाव जीता उस वक्त भी वह अपनी चाय-पोहे की दुकान पर काम करते थे। चाय-पोहे की दुकान ठीक चलने लगी तो उन्होंने उसे बढ़ाकर एक रेस्टोरेंट भी डाला था।
मोहन पढ़ाई में शुरू से ही काफी तेज थे। उन्होंने पांचवी तक घर के पास वाले स्कूल में ही पढ़ाई की। इसके बाद 6वीं- 8वीं तक कैलाश भवन माध्यमिक विद्यालय बुधवारिया में गए। 9वीं से 11वीं तक जीवाजीगंज हायर सेकेंड्री स्कूल में पढ़ने के बाद बीएससी करने के लिए मोहन 1982 में देवास में माधव साइंस महाविद्यालय पहुंच गए। यहां से उन्होंने अपनी ग्रेजुएश की।
कभी पकौड़े बेचते थे मप्र के सीएम मोहन यादव
Screenshot 2023-12-13 094411.png
संघर्ष के दौर में ही शुरू कर दी थी राजनीति
पढ़ाई में काफी होशियार थे मोहन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari