MP की इस तहसील को बनाया जा सकता है जिला, सरकार ने राजस्व विभाग से मांगी रिपोर्ट

Rohit Sahu | Jun 11, 2025, 14:09 IST
Share
mp new district
mp new district

मध्य प्रदेश में शहपुरा को जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। 1977 से चली आ रही इस मांग पर अब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। शहपुरा, मेहदवानी और डिंडोरी विकासखंड की जानकारी राजस्व विभाग से मांगी गई है।

MP News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर जिला पुनर्गठन की चर्चा तेज हो गई है। डिंडोरी जिले की तहसील शहपुरा को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। अब इस दिशा में प्रशासन ने ठोस कदम उठाया है और राजस्व विभाग से विस्तृत डिटेल मांगी गई है। डिटेल लेने के बाद सरकार तहसील को जिला बनाने पर विचार करेगी। बता दें तहसील के लोग लंब समय से जिला बनाने की मांग करते आ रहे हैं।

शहपुरा जिला बनाओ आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार

शहपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर ‘शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति’ फिर से सक्रिय हो गई है। समिति के अध्यक्ष भीमशंकर साहू ने मीडिया से कहा कि 1977 से यह मांग जारी है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भी किया समर्थन

इस आंदोलन को स्थानीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का समर्थन भी मिल चुका है। समिति चाहती है कि शहपुरा, निवास, मेहदवानी, विक्रमपुर, चौरई और रहठ को मिलाकर नया जिला बनाया जाए।

प्रशासनिक दस्तावेजों में दर्ज हुआ शहपुरा

प्रशासन ने शहपुरा को लेकर राजस्व विभाग से डिटेल मांगी है, जिसमें डिंडोरी, शहपुरा और मेहदवानी विकासखंड को शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हालांकि निवास का नाम भी शामिल है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि शहपुरा हर तरह से जिला बनने के योग्य है।

यह भी पढ़ें...पचमढ़ी में आज सीएम मोहन यादव की कैबिनेट बैठक, रेवेन्यू कोर्ट को लेकर आ सकता नया प्रस्ताव

समिति का दावा किया मजबूत

शाहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति ने बताया कि 1994 में स्व. विधायक गंगा बाई उरैती ने भी शासन और जिला पुनर्गठन आयोग को प्रस्ताव भेजा था। समिति का दावा है कि शहपुरा का भौगोलिक और राजनीतिक महत्व इसे जिला बनाए जाने की श्रेणी में लाता है।

यह भी पढ़ें...डिंडौरी में बड़ी बहू का बड़ा खेल, प्रेमी आसिफ संग मिलकर उड़ाए लाखों के गहने और कैश

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Dindori News | mp district | डिंडौरी

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Dindori News
  • डिंडौरी
  • शहपुरा
  • mp district
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा