इंदौर-देवास बायपास पर CJ बोले- हम भी यहां से गुजरे, सड़क की हालत खराब
Sanjay Gupta | Nov 15, 2024, 14:13 IST
DEWAS INDORE BYPASS
इंदौर-देवास मार्ग की हालत खराब है। यहां आए दिन लंबा जाम लगा रहता है। इसी मामले में हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने खुद का अनुभव भी बताया है। जानें क्या है पूरा मामला।
इंदौर-देवास मार्ग की हालत खराब है। खासकर राऊ से लेकर देवास पर आए दिन लंबे जाम लग रहे हैं। इसी मामले में हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत की डबल बेंच में लगी याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्होंने खुद के अनुभव को भी बताया कि यहां वाकई हालत खराब है। हम भी इस रोड से गुजरे हैं।
राऊ-देवास बायपास की हालत सुधार के लिए लगी याचिका पर सुनवाई में एनएचएआई के अधिवक्ता ने इसमें सुधार के लिए तीन माह का समय मांगा। लेकिन इस पर चीफ जस्टिस ने पूछा रोज कितने किमी सड़क बनाते हैं, इस पर उन्होंने कहा कि ढाई किमी, कुल रोड करीब 45 किमी है तो फिर तीन माह का समय क्यों चाहिए? इसे एक माह के भीतर पूरा कीजिए, अगले महीने फिर सुनवाई की जाएगी।
एनएचएआई ने कहा कि बारिश के मौसम के कारण काम नहीं हो सका था लेकिन अब कर देंगे। कोर्ट ने कहा कि बारिश खत्म हुए कितना समय हो गया? इस पर एनएचएआई की ओर से कहा गया कि डेढ़ माह हो चुका है। अब इसमें सुधार के लिए तीन माह का समय क्यों चाहिए। इसे एक माह में पूरा कीजिए।
सुधार के लिए मांगा तीन माह का समय
पहले भी मांगा था समय
तनिष्ट पटेल ने इस रोड की बदहाली को लेकर जनहित याचिका दायर की है। पहले भी एनएचएआई द्वारा इसमें जल्द इसे ठीक करने की बात कही गई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। वहीं हर दिन लाखों रुपए की टोल वसूली जारी है। सड़क पर लाइट नहीं है और गड्ढे भी हैं। याचिकाकर्ता ने कहा कि धूल के गुबार है, हालत खराब है।
बारिश का बहाना बनाकर बचे रहे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman