महिला डिप्टी कलेक्टर के बंगले में घुस गए चोर, फिर जो गदर मचाया कि बस…
Sourabh Bhatnagar | Oct 12, 2024, 12:01 IST
्िरपे्रकतिपक
मध्य प्रदेश की एक महिला अफसर के सरकारी बंगले में चोर घुस गए। बंगले में सीसीटीवी कैमरों और गार्ड की व्यवस्था नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम के माध्यम से जांच शुरू कर दी है।
विदिशा में पदस्थ महिला डिप्टी कलेक्टर निकिता तिवारी के घर में रात को कुछ चोर घुस गए। वह अपने सरकारी बंगले में अकेली थीं। चोरों ने उनके घर का मेन गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे सामान पर हाथ साफ किया। अच्छा हुआ वे उनके बेडरूम तक नहीं पहुंचे।
निकिता तिवारी ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे तक वह जग रही थीं, लेकिन सुबह उठने पर उन्हें चोरी का पता चला। मेन गेट की जाली और खिड़की की ग्रिल टूटी हुई पाई गई। भगवान के कमरे से चांदी के सिक्के गायब थे, साथ ही उनका म्युजिक सिस्टम, मिक्सर ग्राइंडर, ड्रायफ्रूट्स, और फ्रिज में रखे पपीता तक गायब मिले। इतना ही नहीं, उन्होंने आराम से बंगले के पीछे परिसर में पपीता भी खाया।
चोरों ने इलेक्ट्रिक कटर का उपयोग कर घर की जाली काटी, परंतु निकिता तिवारी को कोई आवाज सुनाई नहीं दी। उन्हें आशंका है कि शायद चोरों ने किसी स्प्रे का उपयोग किया हो जिससे आवाजें दब गई हों। चोरों ने दरवाजे के नीचे चादर अड़ा दी थी ताकि कोई भी आवाज अंदर तक ना पहुंचे।
ये भी पढ़ें...ग्वालियर में कारोबारी के घर में हुई लाखों रुपए की चोरी, घटना के बाद कारोबारी ने तोड़ा दम
यह चौंकाने वाली बात है कि डिप्टी कलेक्टर के बंगले में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं था। न तो गार्ड की व्यवस्था थी और न ही कोई अन्य सुरक्षा उपाय। पास में तीन और डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर, और एसडीएम के बंगले थे, परंतु कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। इससे सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
विदिशा में यह पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले डिप्टी कलेक्टर शशि मिश्रा के घर भी चोरी हुई थी। पुलिस की गश्त पर सवाल उठते रहे हैं। सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और चोरों की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।
ये भी पढ़ें...बांग्लादेश : जेशोरेश्वरी मंदिर से चोरी हुआ मां काली का मुकुट, PM Modi ने किया था भेंट
पुलिस और एफएसएल टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है, जिससे चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बंगले के अंदर चोरी और खाना-पीना
कटर का इस्तेमाल, कोई आवाज नहीं सुनाई दी
ये भी पढ़ें...ग्वालियर में कारोबारी के घर में हुई लाखों रुपए की चोरी, घटना के बाद कारोबारी ने तोड़ा दम
सीसीटीवी कैमरे ही नहीं
पुलिस की गश्त पर सवाल
ये भी पढ़ें...बांग्लादेश : जेशोरेश्वरी मंदिर से चोरी हुआ मां काली का मुकुट, PM Modi ने किया था भेंट
सम्पूर्ण घटना पर पुलिस जांच जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA