MP News : एमपी में तीन जगहों के बदले नाम, कुंडम होगा कुंडेश्वर धाम

Deeksha Nandini Mehra | Jul 31, 2024, 09:47 IST
Share
एमपी में तीन जगहों के बदले नाम
एमपी में तीन जगहों के बदले नाम

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश की तीन जगहों के नाम बदलने का बड़ा फैसला लिया है। जबलपुर से एक तो वहीं सतना जिले के दो गांवों के नाम बदले गए हैं। इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Three Places Name Changed in MP : मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश की तीन जगहों के नाम बदल दिए है। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय से अनापत्ति लेकर यह नाम परिवर्तन किया है।

इन जगहों के बदले नाम

जबलपुर जिले के कुंडम को अब सरकारी रिकार्ड में कुंडेश्वर धाम पुकारा जाएगा। इसी तरह सतना जिले के कूंची गांव का नाम बदलकर अब चंदनगढ़ और कुंडिया का नाम कर्णपुर कर दिया गया है।

बेहद पिछड़े इलाकों में से एक कुंडम गांव

कुंडम गांव एक छोटा सा आदिवासी गांव है। यहां 70% आबादी आदिवासी गोंड समाज की है। यह गांव जबलपुर से 35 किलोमीटर दूर है। जबलपुर से अमरकंटक जाते समय बीच में यह कस्बा पड़ता है। यह जबलपुर के बेहद पिछड़े इलाकों में से एक है। यहां अभी भी लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान रहते हैं। ज्यादातर लोग खेती- बाड़ी और मजदूरी करके ही अपना भरण पोषण करते हैं।

भोपाल का नाम बदलने का प्रस्ताव अभी लंबित

राजधानी भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल किए जाने का प्रस्ताव भी लंबे समय से लंबित है। नगर निगम भोपाल द्वारा इसका प्रस्ताव तत्कालीन महापौर आलोक शर्मा के कार्यकाल में भेजा था। यह प्रस्ताव दिल्ली तक गया है, लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं आया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • KUNDAM
  • mp news hindi
  • Three Places Name Changed
  • kundeshwar dham
  • कुंडेश्वर धाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा