MP नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउसिंल की तत्कालीन रजिस्ट्रार सुनीता शिजू सेवा से बर्खास्त
Jitendra Shrivastava | Jun 21, 2024, 21:11 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश रजिस्ट्रार नर्सिंग काउंसिल भोपाल के पद पर पदस्थ रहने के दौरान सुनीता शिजू द्वारा नर्सिंग संस्थाओं की मान्यता प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता और कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं होना जांच में पाया गया और बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया...
मध्यप्रदेश रजिस्ट्रेशन नर्सिंग काउंसिलिंग की तत्कालीन रजिस्ट्रार सुनीता शिजू को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। शुक्रवार, 21 जून को गांधी मेडिकल कॉलेज के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उनकी बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं। इससे पहले उन्हें सस्पेंड किया गया था और इनके मूल पद स्टॉफ नर्स पर वापसी हुई थी। वर्तमान में स्टाफ नर्स सुनीता शिजू को चिकित्सा कॉलेज दतिया में पदस्थ थीं।
दरअसल, गांधी मेडिकल कॉलेज में पदस्थ स्टॉफ नर्स सुनीता शिजू को मप्र नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिलिंग का रजिस्ट्रार बना दिया गया था। रजिस्ट्रार के कार्यकाल 22 सितंबर 2021 से 24 अगस्त 2022 के दौरान सुनीता शिजू ने नियमों को ताक पर रखते हुए नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दे दी। इस मामले में हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका पर सुनवाई हुई जिसके बाद शासन ने सुनीता शिजू को सस्पेंड करते हुए रजिस्ट्रार के पद से हटा दिया था।
ये खबर भी पढ़ें...
सट्टाकांड में फिर एक और टीआई पर गिरी गाज, गौतमपुरा टीआई संगीता सोलंकी लाइन अटैच
गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल ने 20 जुलाई 2023 को आरोप पत्र तथा 4 अगस्त 2023 को अतिरिक्त आरोप पत्र सुनीता शिजू को जारी किया था। प्रकरण अत्यन्त गंभीर प्रवृत्ति का होने से विभागीय जांच शुरू की गई। जांच में सुनीता शिजू द्वारा रजिस्ट्रार कार्यकाल के दौरान की गई अनियमितताए गंभीर कदाचरण श्रेणी में पायी गईं। जिसके कारण प्रदेश में कई नर्सिंग संस्थाओं की गलत मान्यताएं जारी करने से छात्र-छात्राओं का भविष्य पर संकट आ गया। साथ ही प्रदेश की नर्सिंग शिक्षा व्यवस्था की छवि धूमिल हुई थी।
नियमों को ताक पर रख कॉलेजों को दी मान्यता

जांच में गंभीर अनियमितता मिली
गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल ने 20 जुलाई 2023 को आरोप पत्र तथा 4 अगस्त 2023 को अतिरिक्त आरोप पत्र सुनीता शिजू को जारी किया था। प्रकरण अत्यन्त गंभीर प्रवृत्ति का होने से विभागीय जांच शुरू की गई। जांच में सुनीता शिजू द्वारा रजिस्ट्रार कार्यकाल के दौरान की गई अनियमितताए गंभीर कदाचरण श्रेणी में पायी गईं। जिसके कारण प्रदेश में कई नर्सिंग संस्थाओं की गलत मान्यताएं जारी करने से छात्र-छात्राओं का भविष्य पर संकट आ गया। साथ ही प्रदेश की नर्सिंग शिक्षा व्यवस्था की छवि धूमिल हुई थी।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari