आखिरकार लिस्ट हुआ ओबीसी आरक्षण मामला, आज दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में सुनवाई

Neel Tiwari | Jun 16, 2026, 09:16 IST
Share
आखिरकार लिस्ट हुआ ओबीसी आरक्षण मामला
आखिरकार लिस्ट हुआ ओबीसी आरक्षण मामला

मध्य प्रदेश के ओबीसी आरक्षण मामले के कॉज लिस्ट में शामिल नहीं होने पर अनिश्चितता बनी हुई थी, वह आखिरकार 16 जून को सुनवाई के लिए लिस्ट हो गया है। अब नई डिवीजन बेंच दोपहर 2:30 बजे से इस महत्वपूर्ण प्रकरण की सुनवाई करेगी।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • ओबीसी आरक्षण मामला 16 जून की सुनवाई के लिए आखिरकार लिस्ट हो गया है।
  • जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस भगवती प्रसाद शर्मा की डिवीजन बेंच सुनवाई करेगी।
  • दोपहर 2:30 बजे से मुख्य पीठ जबलपुर में सुनवाई होगी।
  • द सूत्र प्रमुखता से इस मामले को उठाता आ रहा है।
  • दिनभर सस्पेंस बने रहने के बाद आखिरकार राहत मिली है।
मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ओबीसी आरक्षण मामले को लेकर सोमवार, 15 जून को पूरे दिन असमंजस की स्थिति बनी रही। मंगलवार 16 जून को सुनवाई प्रस्तावित होने के बावजूद देर शाम तक मामला कॉज लिस्ट में दिखाई नहीं दे रहा था।

इससे अभ्यर्थियों और आरक्षण से जुड़े पक्षकारों के बीच चिंता बढ़ गई थी। हालांकि देर रात स्थिति बदल गई और आखिरकार यह महत्वपूर्ण मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया गया। इसके साथ ही लंबे समय से चल रहा सस्पेंस भी समाप्त हो गया है।

नई डिवीजन बेंच के समक्ष होगी सुनवाई

बता दें कि द सूत्र प्रमुखता से इस मामले को उठाता आ रहा है। अब यह मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर में जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस भगवती प्रसाद शर्मा की डिवीजन बेंच के समक्ष सुना जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुनवाई 16 जून को दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। इससे पहले सुनवाई कर रही खंडपीठ में बदलाव होने के कारण मामले की आगे की प्रक्रिया को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। अब नई बेंच के समक्ष सुनवाई तय हो जाने से कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।

हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें आज की सुनवाई पर

ओबीसी आरक्षण का यह मामला प्रदेश में लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं और आरक्षण व्यवस्था से जुड़े हजारों अभ्यर्थी इस सुनवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

आज होने वाली सुनवाई में न्यायालय आगे की कार्यवाही और मामले की दिशा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकता है। ऐसे में पूरे प्रदेश की निगाहें अब दोपहर 2:30 बजे शुरू होने वाली इस बहुप्रतीक्षित सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

mp-obc-reservation-case-high-court-hearing-today
mp-obc-reservation-case-high-court-hearing-today

अपडेटेड कॉज लिस्ट

ये खबरें भी पढ़िए...

आखिरकार लिस्ट हुआ ओबीसी आरक्षण मामला, आज दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में सुनवाई

मध्यप्रदेश न्यूज: मध्यप्रदेश ओबीसी आरक्षण केस, 16 जून की सुनवाई अधर में! नई बेंच में मामला लिस्ट नहीं

एमपी न्यूज: महिला–ओबीसी आरक्षण और परिसीमन: भारतीय राजनीति की अगली बड़ी करवट

अंतिम सुनवाई से जगी उम्मीद पर फिर लगा ब्रेक, अब 16 जून को होगी ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • जबलपुर
  • ओबीसी आरक्षण
  • मध्यप्रदेश ओबीसी आरक्षण केस
  • जस्टिस आनंद पाठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग