क्राउड मैनेजमेंट सीखने यूपी जाएंगे एमपी के अफसर, उज्जैन सिंहस्थ 2028 में लागू होगा काशी मॉडल
Aman Vaishnav | Mar 28, 2026, 13:33 IST
mp officers visit varanasi crowd management training
मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर अब भीड़ को संभालना आसान हो जाएगा। इसके लिए एमपी के कई अफसर वाराणसी जाकर काशी का मॉडल सीखेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी खुद काशी विश्वनाथ धाम जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
मध्य प्रदेश सरकार अब धार्मिक स्थलों पर बढ़ती भीड़ को बेहतर तरीके से संभालने की ओर ध्यान दे रही है। इसके लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने के लिए एमपी के कई अफसर उत्तर प्रदेश जाएंगे।
ये अफसर वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में अपनाई गई क्राउड मैनेजमेंट प्रणाली का अध्ययन करेंगे।
31 मार्च को वाराणसी में एक निवेश सम्मेलन आयोजित होगा। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का दौरा करेंगे।
वहां की भीड़ प्रबंधन, डिजाइन और संचालन व्यवस्था का जायजा लेंगे। इलके आलावा वे संबंधित अधिकारियों से जरूरी जानकारी भी लेंगे।
प्रदेश के अधिकारियों को ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कैमरों और जियोस्पेशियल तकनीकों के इस्तेमाल के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।
इन नई तकनीकों का इस्तेमाल उज्जैन सिंहस्थ 2028में किए जाने की योजना है। उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारी आधुनिक भीड़ प्रबंधन पर प्रेजेंटेशन देंगे। इसका उपयोग भविष्य में उज्जैन के महाकाल मंदिर और प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर किया जाएगा।
![a5a0121c-c5e]()
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच एक समझौता (एमओयू) होगा, जो वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) पर्यटन और पारंपरिक कला की साझा ब्रांडिंग पर आधारित होगा। इस समझौते के तहत निवेश सत्र में मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर, जीआई टैग और ओडीओपी के तहत किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की जाएगी।
उत्तर प्रदेश अपनी सफल ओडीओपी उत्पादों जैसे बनारसी सिल्क, लखनऊ की चिकनकारी, आगरा और कानपुर का लेदर उद्योग, और भदोही के हस्तनिर्मित कालीन के जरिए ब्रांड निर्माण की रणनीति दिखाएगा। वहीं मध्य प्रदेश चंदेरी और महेश्वर के पारंपरिक वस्त्रों की ब्रांडिंग की योजना प्रस्तुत करेगा।
बैठक में गंगा-नर्मदा क्राफ्ट कॉरिडोर बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा काशी, उज्जैन और चित्रकूट को जोड़ते हुए एक धार्मिक पर्यटन सर्किट बनाने की योजना पर भी विचार किया जाएगा। इससे दोनों राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा।
महाकाल लोक विस्तार के बाद उज्जैन में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या 50 हजार से एक लाख तक पहुंच गई है। वहीं काशी विश्वनाथ धाम में यह संख्या तीन गुना तक होती है। काशी में ड्रोन, एआई आधारित कैमरे और जियोस्पेशियल तकनीक के जरिए भीड़ का बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है।
अधिकारियों के बीच इस बात पर चर्चा होगी कि भारी भीड़ के आने-जाने को कैसे सुचारू रूप से नियंत्रित किया जाता है। कॉरिडोर का डिजाइन कैसा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाती है।
इसके अलावा प्रयाग महाकुंभ में अपनाई गई बेहतरीन प्रैक्टिसेज पर भी चर्चा होगी। श्रद्धालुओं को जोड़ने वाले मोबाइल एप, एआई आधारित निगरानी, और आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट पर भी चर्चा की जाएगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
AI ट्रेनिंग के लिए पहचान बेच रहे हजारों लोग, कमाई के साथ खतरा भी बड़ा, जानें कैसे
एमपी न्यूज: उज्जैन में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान, रविंद्र पुरी के नेतृत्व में कुंभ में भाग लेने की बात
मध्यप्रदेश न्यूज:उज्जैन सिंहस्थ से पहले फर्जी बाबाओं की होगी तलाशी, अखाड़ा परिषद में चलेगा कालनेमि अभियान
सांवलिया सेठ के दरबार में आस्था का महाकुंभ, चढ़ावे में आए 36 करोड़, अभी आखिरी राउंड बाकी
ये अफसर वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में अपनाई गई क्राउड मैनेजमेंट प्रणाली का अध्ययन करेंगे।
भीड़ प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लेंगे सीएम
वहां की भीड़ प्रबंधन, डिजाइन और संचालन व्यवस्था का जायजा लेंगे। इलके आलावा वे संबंधित अधिकारियों से जरूरी जानकारी भी लेंगे।
भीड़ प्रबंधन पर मिलेगा प्रेजेंटेशन
इन नई तकनीकों का इस्तेमाल उज्जैन सिंहस्थ 2028में किए जाने की योजना है। उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारी आधुनिक भीड़ प्रबंधन पर प्रेजेंटेशन देंगे। इसका उपयोग भविष्य में उज्जैन के महाकाल मंदिर और प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर किया जाएगा।
a5a0121c-c5e
एमपी-यूपी के बीच होगा समझौता
उत्तर प्रदेश अपनी सफल ओडीओपी उत्पादों जैसे बनारसी सिल्क, लखनऊ की चिकनकारी, आगरा और कानपुर का लेदर उद्योग, और भदोही के हस्तनिर्मित कालीन के जरिए ब्रांड निर्माण की रणनीति दिखाएगा। वहीं मध्य प्रदेश चंदेरी और महेश्वर के पारंपरिक वस्त्रों की ब्रांडिंग की योजना प्रस्तुत करेगा।
गंगा-नर्मदा क्राफ्ट कॉरिडोर पर होगी चर्चा
इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा
अधिकारियों के बीच इस बात पर चर्चा होगी कि भारी भीड़ के आने-जाने को कैसे सुचारू रूप से नियंत्रित किया जाता है। कॉरिडोर का डिजाइन कैसा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाती है।
इसके अलावा प्रयाग महाकुंभ में अपनाई गई बेहतरीन प्रैक्टिसेज पर भी चर्चा होगी। श्रद्धालुओं को जोड़ने वाले मोबाइल एप, एआई आधारित निगरानी, और आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट पर भी चर्चा की जाएगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
AI ट्रेनिंग के लिए पहचान बेच रहे हजारों लोग, कमाई के साथ खतरा भी बड़ा, जानें कैसे
एमपी न्यूज: उज्जैन में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान, रविंद्र पुरी के नेतृत्व में कुंभ में भाग लेने की बात
मध्यप्रदेश न्यूज:उज्जैन सिंहस्थ से पहले फर्जी बाबाओं की होगी तलाशी, अखाड़ा परिषद में चलेगा कालनेमि अभियान
सांवलिया सेठ के दरबार में आस्था का महाकुंभ, चढ़ावे में आए 36 करोड़, अभी आखिरी राउंड बाकी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari