मप्र के ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक संग्रहालय का निर्माण्, अक्षय कुमार ने की सीएम की तारीफ

Reena Sharma Vijayvargiya | May 24, 2025, 14:03 IST
Share
The sootr
The sootr

मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में 2195 करोड़ की लागत से अद्वैत लोक संग्रहालय का निर्माण होगा, जिसमें वेदान्त दर्शन और आचार्य शंकराचार्य की शिक्षाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस पहल की प्रशंसा की है।

MP News : मध्य प्रदेश सरकार ने ओंकारेश्वर में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक परियोजना, ‘अद्वैत लोक संग्रहालय’, के निर्माण के लिए 2195 करोड़ 54 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस विशेष प्रस्ताव को मुख्यमंत्री CM मोहन यादव की अध्यक्षता में 20 मई को इंदौर के राजवाड़ा में सम्पन्न कैबिनेट बैठक में स्वीकृत किया गया।

खबर यह भी : ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2025 के लिए सज रहा भोपाल, मानव संग्रहालय में कार्यक्रम

अद्वैत लोक संग्रहालय परियोजना की मुख्य विशेषताएँ

इस परियोजना के अंतर्गत केवल एक संग्रहालय का निर्माण ही नहीं होगा, बल्कि इसके साथ-साथ एक विस्तृत सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक परिसर का भी विकास किया जाएगा। यह परिसर शंकराचार्य के दर्शन को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ युवाओं और शोधकर्ताओं को ज्ञान के सागर में डुबकी लगाने का अवसर देगा।

  • -अद्वैत लोक संग्रहालय - वेदांत दर्शन और शंकराचार्य जी की शिक्षाओं को प्रदर्शित करने वाला मुख्य केंद्र।
  • -आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदान्त संस्थान - शोध और शिक्षा का केंद्र, जो विद्वानों व छात्रों को अद्वैत वेदान्त के अध्ययन का अवसर देगा।
  • -अद्वैत निलयम - शोध एवं अध्ययन के लिए विशेष स्थान।
  • -परियोजना सूचना केंद्र - पर्यटकों और श्रद्धालुओं को परियोजना से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध कराएगा।
  • -शंकर सेतु - सांस्कृतिक पुल जो परियोजना के विभिन्न हिस्सों को जोड़ेगा।
  • -अभय घाट - यह घाट धर्म और अध्यात्म के लिए है
खबर यह भी : उज्जैन में अक्षय कुमार के ‘महाकाल चलो’ गाने का विरोध, मंदिर के पुजारी ने कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने की प्रशंसा

परियोजना की घोषणा के बाद बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर CM डॉ. मोहन यादव की इस पहल की जमकर तारीफ की। अक्षय कुमार ने कहा :-

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक संग्रहालय के निर्माण की यह शानदार पहल उपनिषदिक ज्ञान की विरासत को पुनर्स्थापित करने में महत्वपूर्ण साबित होगी। इस दिशा में आपको और अधिक शक्ति मिले।
खबर यह भी : स्काई फोर्स रिव्यू: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की परफेक्ट जोड़ी, एक इमोशनल युद्ध की कहानी

खबर यह भी : 🔴CM Mohan Yadav In Bhind : भिंड दौरे पर सीएम मोहन यादव विकास कार्यों का कर रहे शिलान्यास

यह परियोजना धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगी, जिससे ओंकारेश्वर क्षेत्र का समग्र विकास होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके अतिरिक्त, यह संग्रहालय विद्वानों, शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं के लिए एक प्रमुख अध्ययन और शोध केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा।

सीएम | इंदौर ओंकारेश्वर | इंदौर सांस्कृतिक परंपरा

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • ओंकारेश्वर
  • अक्षय कुमार
  • पर्यटन
  • सीएम
  • इंदौर ओंकारेश्वर
  • तारीफ
  • राजवाड़ा
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • इंदौर सांस्कृतिक परंपरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि