पालतू कुत्ते ने बचाई मालिक की जान, 2 घंटे तक नदी में डूबने से बचाए रखा, जानें पूरा मामला
Vikram Jain | Sept 06, 2024, 19:00 IST
mp Orchha pet dog saves owner from drowning in river
मध्य प्रदेश के ओरछा में मालिक की जान बचाने वाले कुत्ते की वफादारी लोगों का दिल जीत रही है। यहां पालतू कुत्ते ने करीब 2 घंटे तक अपने मालिक को नदी में डूबने से बचाए रखा। जानें पूरा मामला
BHOPAL. कहते हैं कि कुत्ता सबसे ज्यादा वफादार होता है, जो इंसानों के भी काफी करीब होता है। कई बार मालिक और कुत्ते के बीच एक अलग ही रिश्ता (Dogs And Humans Relationship ) देखने को मिलता है। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के ओरछा (orchha) में देखने को मिला। यहां एक शराबी युवक आत्महत्या के इरादे से बेतवा नदी में कूद गया, इसके बाद पालतू कुत्ते ने करीब 2 घंटे तक युवक को पानी में डूबने से बचाए रखा। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने मालिक और पालतू कुत्ते नदी से बाहर निकाला।
पूरा मामला पर्यटन नगरी ओरछा के कंचना घाट का है। यहां बुधवार रात साढ़े 11 बजे शराब के नशे में धुत युवक पहुंचा और बेतवा नदी में कूद गया। इससे पहले शराबी ने पहले पालतू कुत्ते को नदी में फेंका और फिर वह कूद गया। नदी में कूदने के बाद नशा उतरा तो वह बचाने के लिए चिल्लाने लगा। इस दौरान वह दो घंटे तक तैरते कुत्ते को पकड़कर लिपटा रहा। (Dog Helping Owner) जोरों की आवाज सुनकर घाट पर पहुंचे चौकीदार ने देखा और तुरंत पुलिस को घटना को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और बोट क्लब के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कुत्ते और युवक को नाव की मदद से बाहर निकाला। इस दौरान मालिक के प्रति कुत्ते की वफादारी ने लोगों का दिल जीत लिया।
यह खबर भी पढ़ें... उज्जैन रेप वीडियो मामला: प्रियंका गांधी ने कहा -पूरा देश सन्न है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है?
ओरछा पुलिस के मुताबिक कुलदीप पांडेय नाम का युवक नशे की हालत में कंचना घाट पर नदी में कूद गया था। वह अपने पालतू कुत्ते के साथ नदी में कूदा था। नदी में छलांग लगाने के बाद युवक का नशा उतर गया, इसके बाद उसकी जिंदा बचने की इच्छा हुई। इस दौरान वह नदी में पुल के पास कुत्ते को पकड़कर दो घंटे बचा रहा। इसके बाद रेस्क्यू टीम पहुंची और रस्सी की मदद से निकालने की कोशिश की लेकिन युवक ने कुत्ते के बिना बाहर आने से इनकार कर दिया। इस दौरान जान बचाने के लिए युवक कुत्ते को पकड़कर रोता रहा है। इसके बाद नाव की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
जानें कुत्ते ने कैसे बचाई जान
यह खबर भी पढ़ें... उज्जैन रेप वीडियो मामला: प्रियंका गांधी ने कहा -पूरा देश सन्न है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है?
नशा उतरने के बाद हुई जिंदा रहने की इच्छा
गर्भकाल…
मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…
कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…
आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….
इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari