आउटसोर्स कर्मियों के वेतन बढ़ोतरी में यूपी-हरियाणा से पिछड़ा एमपी, आंदोलन की चेतावनी
Aman Vaishnav | Apr 20, 2026, 10:23 IST
mp outsource employees salary hike controversy
मध्यप्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नया वित्तीय वर्ष निराशा लेकर आया है। सरकार ने उनके वेतन में केवल 275 रुपए प्रति माह बढ़ाए हैं। वहीं श्रमिकों के वेतन में पिछड़ना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
मध्यप्रदेश के लगभग10 लाख आउटसोर्स कर्मचारी और श्रमिकों के लिए नया वित्तीय वर्ष एक निराशा लेकर आया है। जहां हरियाणा, उत्तरप्रदेश और केंद्र सरकार ने न्यूनतम वेतन में 30% से 35% तक बढ़ोतरी की है। वहीं मध्यप्रदेश में सभी श्रेणियों के कर्मचारियों का वेतन सिर्फ 275 रुपए प्रतिमाह बढ़ाया गया है। यह बढ़ोतरी महज 2 से 2.5 प्रतिशत के आसपास रही है।
इस फैसले के बाद मध्यप्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारी देश के बड़े राज्यों की तुलना में सबसे कम वेतन पाने वाले बन गए हैं। कर्मचारी संगठनों ने इसे महंगाई के दौर में अन्याय बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
![IMG_2455-568682]()
मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र निगम का कहना है कि खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में 275 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी का मतलब है रोजाना सिर्फ 9 रुपए की अतिरिक्त आय। यानी यह बढ़ोतरी एक चाय-नाश्ते से भी कम राहत देती है।
मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी सबसे ज्यादा अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं, नगर निगम और सफाई व्यवस्था में है। इसके अलावा बिजली कंपनियों, स्कूल-कॉलेज, सुरक्षा गार्ड्स, डेटा एंट्री ऑपरेटर और पंचायत व कार्यालयीन सेवाओं में भी ज्यादा संख्या हैं। इन विभागों में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और संविदा कर्मचारी काम कर रहे हैं
![Contract-workers-379359]()
मध्यप्रदेश हमेशा निवेश, उद्योग और विकास की बात करता है, लेकिन श्रमिकों के वेतन में पिछड़ना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। अगर आसपास के राज्य ज्यादा वेतन देंगे तो कुशल कामकाजी लोग यहां से बाहर जा सकते हैं।
ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स संघर्ष मोर्चा के संयोजक मनोज भार्गव ने सरकार से मांग की है। कहा है कि मध्यप्रदेश में न्यूनतम वेतन को केंद्र सरकार के बराबर किया जाए। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक अलग वेतन नीति बनानी चाहिए और महंगाई के हिसाब से वेतन बढ़ाया जाए।
मध्यप्रदेश न्यूज: बैंक लूट के बाद एक्शन में एमपी पुलिस, होटलों और किराएदारों की कर रही चैकिंग
एमपी न्यूज : सरकार लाएगी विधानसभा का स्पेशल सत्र, कांग्रेस को करेगी बेनकाब!
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: थाने में वीडियो बनाना अपराध नहीं, ये नागरिक का हक
फर्जी बैंक खाता गिरोह पकड़ा, 1000 रुपए में अकाउंट खोलकर ओडिशा-बैंगलोर के ठगों को बेचते थे
इस फैसले के बाद मध्यप्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारी देश के बड़े राज्यों की तुलना में सबसे कम वेतन पाने वाले बन गए हैं। कर्मचारी संगठनों ने इसे महंगाई के दौर में अन्याय बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
IMG_2455-568682
चाय-नाश्ते से भी कम की राहत
सबसे ज्यादा आउटसोर्स कर्मी इन विभागों में
Contract-workers-379359
कम वेतन सरकार के लिए चुनौती
आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए अलग वेतन नीति
वेतन मामले में मध्यप्रदेश कितना पीछे?
| श्रेणी | केंद्र सरकार / राज्य | मासिक वेतन | मध्य प्रदेश की तुलना |
| अकुशल श्रमिक (Unskilled) | केंद्र सरकार | 18 हजार 18 रुपए | केंद्र से पांच हजार 593 कम |
| हरियाणा | 15 हजार 220 रुपए | हरियाणा से दो हजार 795 कम | |
| उत्तर प्रदेश | 13 हजार 690 रुपए | - | |
| मध्य प्रदेश | 12 हजार 425 रुपए | - | |
| --- | --- | --- | --- |
| अर्द्धकुशल श्रमिक (Semi-skilled) | केंद्र सरकार / राज्य | 21 हजार 502 रुपए | केंद्र से आठ हजार 81 कम |
| हरियाणा | 16 हजार 780 रुपए | हरियाणा से तीन हजार 359 कम | |
| यूपी | 15 हजार 59 रुपए | - | |
| मध्यप्रदेश | 13 हजार 421 रुपए | - | |
| --- | --- | --- | --- |
| कुशल श्रमिक (Skilled) | केंद्र सरकार / राज्य | 25 हजार 64 रुपए | केंद्र से नौ हजार 920 कम |
| हरियाणा | 18 हजार 500 रुपए | हरियाणा से तीन हजार 356 कम | |
| यूपी | 16 हजार 868 रुपए | - | |
| मध्यप्रदेश | 15 हजार 144 रुपए | - |
FAQ
- मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों का वेतन कितना बढ़ा?
सरकार ने वेतन में 275 रुपए प्रति माह बढ़ाए हैं। यह बढ़ोतरी केवल 2 से 2.5 प्रतिशत ही है। कर्मचारियों के लिए यह राशि बहुत कम है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होगा। - एमपी में किन विभागों में सबसे ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी हैं?
स्वास्थ्य विभाग और नगर निगमों में बहुत कर्मी हैं। बिजली विभाग और स्कूलों में भी आउटसोर्स हैं। सुरक्षा गार्ड और डेटा ऑपरेटर भी काम करते हैं। इन सभी पर इस फैसले का असर पड़ेगा।
मध्यप्रदेश न्यूज: बैंक लूट के बाद एक्शन में एमपी पुलिस, होटलों और किराएदारों की कर रही चैकिंग
एमपी न्यूज : सरकार लाएगी विधानसभा का स्पेशल सत्र, कांग्रेस को करेगी बेनकाब!
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: थाने में वीडियो बनाना अपराध नहीं, ये नागरिक का हक
फर्जी बैंक खाता गिरोह पकड़ा, 1000 रुपए में अकाउंट खोलकर ओडिशा-बैंगलोर के ठगों को बेचते थे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari