MP के खिलाड़ियों ने 5 दिन में ही तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड, 4 दिन में 9 मेडल, भोपाल की आशी चौकसे ने इस एशियाड में जीते तीन मेडल

Pratibha Rana | Sept 28, 2023, 24:00 IST
Share
MP के खिलाड़ियों ने 5 दिन में ही तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड, 4 दिन में 9 मेडल, भोपाल की आशी चौकसे ने इस एशियाड में जीते तीन मेडल
MP के खिलाड़ियों ने 5 दिन में ही तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड, 4 दिन में 9 मेडल, भोपाल की आशी चौकसे ने इस एशियाड में जीते तीन मेडल

एशियन गेम्स में चौथे दिन भारत ने शूटिंग में दो गोल्ड समेत 8 मेडल जीते। सिफत कौर ने 50 मी. राइफल थ्री पोजिशन में 469.6 स्कोर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

BHOPAL. एशियन गेम्स 2023 हांग्जो में चौथे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय महिला खिलाड़ी सिफ्त समरा और आशी चौकसे के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। एशियाई खेलों के चौथे दिन भारत ने शूटिंग में दो गोल्ड समेत 8 मेडल जीते। सिफत कौर ने 50 मी. राइफल थ्री पोजिशन में 469.6 स्कोर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसी इवेंट में भोपाल की आशी चौकसे ने 50मीटर थ्री पोजीशन टीम में सिल्वर और 50 मीटर थ्री पोजीशन इंडिविजुअल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उनके इस एशियाड में तीन मेडल हो गए है। बता दें, आशी भोपाल ही नहीं मप्र की भी पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही एशियाड में तीन मेडल जीते है।

प्रदेश ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने पांच दिन में ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मप्र ने अब तक नौ मेडल अपने नाम कर लिए है। इसमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज हैं। इससे पहले 2018 में एशियन गेम्स इंडोनेशिया में प्रदेश के खिलाड़ियों ने पांच मेडल जीते थे। एशियन गेम्स 2023 में भोपाल की आशी चौकसे ने इस एशियाड में तीन मेडल जीते है। बता दें, आशी भोपाल ही नहीं मप्र की भी पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही एशियाड में तीन मेडल जीते है। आशी ने अब तक दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

आशी चौकसे ने जीते तीन मेडल

बता दें, भोपाल की आशी चौकसी ने एशियन गेम्स में बड़ी सफलता हासिल की। आशी की उपलब्धि का जश्न भोपाल में उनके घर पर भी मना। अवधपुरी स्थित उनके घर पर पिता पद्मकांत चौकसे और मां वंदना चौकसे को बधाइयों का तांता लग गया। बता दें, आशी इससे पहले भी देश के लिए गोल्ड जीत चुकी है। आशी स्टेट शूटिंग अकादमी की छात्रा हैं। वह यहां डे-बोर्डिंग में है। बीपीईएस सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहीं आशी ने 15 साल की उम्र में अकादमी ज्वाइन की थी।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Asian Games 2023
  • एशियन गेम्स 2023
  • Madhya Pradesh broke its own record
  • MP won 9 medals in 4 days
  • Aashi Choukse
  • मध्यप्रदेश ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
  • मप्र 4 दिन में 9 मेडल
  • आशी चौकसे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा