न लिखित परीक्षा, न दौड़ का चक्कर, बैंड बजाकर मिलेगी सरकारी नौकरी

Aman Vaishnav | Jun 25, 2026, 08:32 IST
Share
मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती
मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती

एमपी पुलिस में बैंड आरक्षकों समेत कुल 932 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में उम्मीदवारों को न तो लिखित परीक्षा देनी होगी और न ही फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। स्किल और बैंड वादन टेस्ट के आधार पर ही सीधी नियुक्ति की जा रही है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश पुलिस बैंड भर्ती के लिए 932 नए पद रखे गए हैं।
  • आरक्षकों के 679 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
  • इन पदों पर फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा नहीं होगी।
  • चयन सिर्फ स्किल टेस्ट, बैंड वादन और इंटरव्यू से होगा।
  • इन पदों के लिए 40 हजार से अधिक आवेदन आए हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षकों की भर्ती बिना फिजिकल टेस्ट के हो रही है। वहीं राज्य सरकार ने हर जिले में पुलिस बैंड बनाने का फैसला किया था।

बता दें कि पुलिस बैंड परेड, समारोह और सरकारी कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाता है। इसी जरूरत को देखते हुए इंस्पेक्टर से कॉन्स्टेबल तक 932 नए पद बनाए गए। इनमें आरक्षकों के 679 पदों पर भर्ती अभी चल रही है।

1718739902616-602116
1718739902616-602116


कितने पद किस रैंक में

पुलिस बैंड में अलग-अलग रैंक के पद स्वीकृत हुए हैं। इंस्पेक्टर के 10 पद हैं। एसआई के 38 पद हैं। एएसआई के 72 पद हैं। हेड कॉन्स्टेबल के 170 पद हैं। कॉन्स्टेबल के सबसे ज्यादा 642 पद हैं।

कुल मिलाकर यह संख्या 932 तक पहुंचती है। इन सभी पदों को मिलाकर ही पुलिस बैंड का पूरा ढांचा तैयार होगा।

आवेदन और परीक्षा की प्रक्रिया

बता दें कि आरक्षकों के 679 पदों के लिए 5 से 19 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए थे। इनमें 642 नए पद और कुछ पहले से खाली पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 40 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं।

यह संख्या बताती है कि युवाओं में इस भर्ती को लेकर खासा उत्साह है। 24 जून से भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में स्किल टेस्ट और इंटरव्यू शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी का काम भी इसी दौरान पूरा किया जा रहा है।

hq720-464478
hq720-464478


फिजिकल टेस्ट में छूट क्यों

सामान्य आरक्षक भर्ती में 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जरूरी होते हैं। पुलिस बैंड आरक्षकों को इस शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट दी गई है। हालांकि ऊंचाई और सीने के मापदंड सामान्य आरक्षक भर्ती जैसे ही रखे गए हैं।

यानी शारीरिक मापदंड में कोई ढील नहीं दी गई है, सिर्फ दौड़ और खेल आधारित टेस्ट हटाया गया है। दिलचस्प यह भी है कि ट्रेड आरक्षक भर्ती में कारपेंटर, नाई, वॉशरमैन, इलेक्ट्रिशियन, कुक और स्वीपर जैसे पदों पर भी फिजिकल टेस्ट अनिवार्य रहता है।

आखिरी ट्रेड आरक्षक भर्ती वर्ष 2017 में हुई थी तब भी यह परीक्षा ली गई थी। इस लिहाज से बैंड आरक्षकों को मिली छूट को अलग और नई व्यवस्था माना जा रहा है।

6618f99da6eb0-20240412-120636593-16x9-916801
6618f99da6eb0-20240412-120636593-16x9-916801


भर्ती में एक शर्त भी जुड़ी

बता दें कि पद मंजूर करते समय गृह विभाग ने एक खास शर्त रखी थी। बैंड आरक्षकों को बैंड बजाने के अलावा जिले और इकाई में सामान्य पुलिसिंग का काम भी करना होगा।

यानी यह नौकरी सिर्फ बैंड बजाने तक सीमित नहीं रहेगी। जरूरत पड़ने पर इन्हें सामान्य पुलिस कर्मियों जैसी ड्यूटी भी निभानी होगी।

तीन चरणों में होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहला चरण स्किल टेस्ट का है। दूसरा चरण बैंड वादन टेस्ट है। तीसरा और आखिरी चरण इंटरव्यू का है। पुलिस बैंड में कुल 18 तरह के वाद्ययंत्र इस्तेमाल होते हैं। अभ्यर्थी को इनमें से कम से कम एक वाद्ययंत्र बजाना जरूरी है।

8f960b03-03e
8f960b03-03e


अंकों का गणित समझें

बैंड वादन टेस्ट के लिए 60 अंक तय किए गए हैं। अतिरिक्त योग्यता के लिए 15 अंक मिलेंगे। इंटरव्यू के लिए 25 अंक रखे गए हैं।

मेरिट सूची के आधार पर पदों की संख्या से तीन गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यानी ज्यादा अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को ही आगे का मौका मिलेगा।

चयन के बाद मेडिकल और ट्रेनिंग

अधिकारियों के मुताबिक चुने गए अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद उन्हें छह महीने की फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग सामान्य आरक्षकों की तरह ही होगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बैंड आरक्षक भी ड्यूटी के लिहाज से फिट रहें।

a0648a02-627
a0648a02-627


एडीजी ने क्या कहा

एसएसएफ (SSF – Special Security Force) के एडीजी चंचल शेखर ने इस भर्ती पर बयान दिया है। उनके मुताबिक यह भर्ती वर्ष 2019 की जीओपी के तहत हो रही है। उनका कहना है कि वाद्ययंत्र बेहतर तरीके से बजाने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी।

एडीजी ने यह भी कहा कि शारीरिक मापदंड पूरे करने वाले अभ्यर्थी ही आगे बढ़ सकेंगे। उनके मुताबिक चयन के बाद मेडिकल टेस्ट होगा और फिर सामान्य आरक्षकों की तरह छह महीने की फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। सरकारी नौकरी

ये खबरें भी पढ़िए...

ESIC Vacancy: मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर के 118 पदों पर सीधी भर्ती

BSNL में सीधी भर्ती: इंजीनियर्स के लिए ऑफिसर बनने का मौका, ऐसे भरें फॉर्म

NHSRCL Recruitment 2026: इंजीनियर्स के लिए बंपर वैकेंसी, 14 जुलाई तक आवेदन

MPPSC Assistant Professor Bharti: फॉर्म भरने में बचे हैं कुछ ही दिन, करें अप्लाई

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • राज्य सरकार
  • लाल परेड ग्राउंड
  • पुलिस आरक्षक
  • Special Security Force
  • मध्य प्रदेश पुलिस बैंड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा