आधार में हेरफेर कर असली की जगह नकली कैंडिडेट एग्जाम में बैठे, अब तक 24 संदिग्ध पकड़ाए
Rohit Sahu | Jun 06, 2025, 10:59 IST
mp police bharti exam
मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आधार अपडेट सिस्टम का दुरुपयोग कर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया। गिरोह ने UIDAI की 60% बायोमैट्रिक मैच नीति का फायदा उठाकर दिल्ली से सॉल्वर बैठाए।
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में फर्जीवाड़े का एक नया मॉड्यूल सामने आया है। संगठित गिरोहों ने आधार की 60% एक्यूरेसी का गलत इस्तेमाल किया। फर्जी पहचान आईडी तैयार की। इस तकनीकी खामी से दिल्ली से बैठे-बैठे सॉल्वर बिठाकर उम्मीदवारों को पास कराया गया। इस घोटाले में अब तक 9 जिलों में 21 एफआईआर दर्ज हुईं हैं। इन जिलों से दो साल्वर समेत अबतक 24 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
गिरोह ने Anydesk जैसे रिमोट एक्सेस ऐप का उपयोग कर एमपी में बैठे उम्मीदवारों के लैपटॉप को रिमोट पर ले लिया। फिर जैसे ही आधार नंबर फीड हुआ, बायोमैट्रिक और रेटिना बदल दिए गए।
UIDAI की शर्तों के मुताबिक यदि रेटिना, फिंगरप्रिंट और फोटो 60% मेल खाते हैं, तो अपडेट संभव है। इसी का फायदा उठाकर गिरोह ने केवल अंगूठों के निशान अपलोड किए, जिससे परीक्षा केंद्र पर सॉल्वर को एंट्री मिल गई।
श्योपुर पुलिस ने बिहार के सॉल्वर रंजन कुमार को पकड़ा। उसने 9 अभ्यर्थियों के बदले परीक्षा देने की बात स्वीकारी। उसका कनेक्शन मुरैना निवासी मास्टरमाइंड अमिताभ मीणा से था, जिसने उसे फ्लाइट का खर्च देकर एग्जाम देने के लिए बुलाया था।
यह भी पढ़ें...सरकारी पद का नशा : बिजली विभाग GM ने शराब के नशे में होटल में किया बवाल, कटवा दी बिजली
श्योपुर पुलिस ने अब तक दिल्ली के दो आधार एजेंट अमन तिवारी और संजीव राठौर को गिरफ्तार किया है। इनकी ID से आधार अपडेट किया गया था। गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ तक फैला है। इस मामले में अब तक 2 अभ्यर्थी, 3 सॉल्वर, 5 आधार अपडेट एजेंट और सहयोगी समेत 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें...MPPSC में हर परीक्षा याचिकाएं, नुकसान उम्मीदवारों का ही, कोई भी रिजल्ट दो साल से पहले नहीं
एसपी वीरेंद्र जैन और आधार विशेषज्ञों के अनुसार सॉल्वर बैठाने के लिए पूरी प्रोसेस 5 चरणों में की गई।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
दिल्ली में बनाया क्लोन बनाया बायोमैट्रिक
गिरोह ने दिल्ली में आधार सेंटर चलाने वाले एजेंट से आईडी किराए पर ली। इसके एवज में 3000 रुपए प्रति माह दिए गए। इस ID का पासवर्ड खुद एजेंट का बायोमैट्रिक था, जिसे क्लोन कर लिया गया। इससे लॉगिन कर उम्मीदवारों का बायोमैट्रिक डेटा बदला गया। बदले हुए बायोमैट्रिक से एग्जाम (MP Police constable Bharti 2023) में सॉल्वरों को भेजकर एग्जाम क्लियर कराया।
एनिडेस्क से कैंडिडेट का सिस्टम किया कंट्रोल
सिर्फ अंगूठों के निशान से एंट्री, 60% मैच में अपडेट
सॉल्वर ने कबूला, 9 की जगह परीक्षा देने आया था
यह भी पढ़ें...सरकारी पद का नशा : बिजली विभाग GM ने शराब के नशे में होटल में किया बवाल, कटवा दी बिजली
दिल्ली से पकड़े गए दो आधार एजेंट
यह भी पढ़ें...MPPSC में हर परीक्षा याचिकाएं, नुकसान उम्मीदवारों का ही, कोई भी रिजल्ट दो साल से पहले नहीं
ऐसे हुआ सिस्टम से खेल
- सबसे पहले लॉगिन ID किराए पर लेकर बायोमैट्रिक क्लोन बनाया गया।
- GPS और बायोमैट्रिक से Delhi में लॉगिन कर ऑपरेशन चलाया गया।
- Anydesk से रिमोट कंट्रोल लेकर उम्मीदवार का सिस्टम ऑपरेट किया गया।
- आधार नंबर फीड करते ही बायोमैट्रिक बदले, सॉल्वर का डेटा अपलोड।
- केवल अंगूठों के निशान अपलोड किए, ताकि एंट्री मिल सके।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari