मिनटों में आपके पास आएगी डायल 112, लेट होने पर एडिशनल एसपी लेंगे एक्शन
Aman Vaishnav | Jun 24, 2026, 15:00 IST
मिनटों में आपके पास आएगी डायल 112
भोपाल में डायल-112 के रिस्पांस टाइम को सुधारने के लिए पुलिस रेडियो मुख्यालय ने बड़ा बदलाव किया है। अब 2 मिनट में पायलट ने गाड़ी रवाना नहीं की, तो सीधे एडिशनल एसपी के पास अलर्ट जाएगा।
समझें क्या है पूरा मामला...
- भोपाल में डायल-112 सेवा में बड़ा बदलाव हुआ है।
- कुछ जिलों में रिस्पांस टाइम बढ़ने की शिकायतें मिली थीं।
- अब वाहन 2 मिनट में न निकले तो एडिशनल एसपी को अलर्ट जाएगा।
- पहले यह जिम्मेदारी जिले के एसपी की थी।
- बता दें कि सरकार ने 2025 में नई गाड़ियां दी थीं और डायल-112 नंबर शुरू किया था।
क्यों आया यह बदलाव
जांच करने पर बड़ी लापरवाही सामने आती थी। पता चलता था कि कई पायलट गाड़ी एक जगह खड़ी कर देते थे। वे घटनास्थल जाने के बजाय दूसरे काम में लग जाते थे।
इसी कारण इवेंट आने पर पहुंचने में देर हो जाती थी। शिकायतें बढ़ने पर अफसरों ने सिस्टम में बदलाव करने का फैसला लिया।
bdf7ca60-b03
अब क्या है नई व्यवस्था
2 मिनट में एनरूट जरूरी
यह पूरी प्रक्रिया 2 मिनट के भीतर करनी होगी। वहीं अगर देरी हुई तो सिस्टम खुद ही एडिशनल एसपी को अलर्ट भेज देगा। इस अलर्ट में वाहन नंबर और थाना क्षेत्र भी दिखेगा। यानी अब हर देरी सीधे रिकॉर्ड में आ जाएगी।
1200-675-24699353-thumbnail-16x9-dm-aspera-993740
9 महीने में 78 लाख कॉल
सबसे ज्यादा शिकायतें साइबर क्राइम और महिला अपराध से जुड़ी रहीं। इतनी बड़ी संख्या में कॉल आने से समय पर पहुंचना बड़ी चुनौती बन गया था। ऐसे में हर मिनट की देरी मायने रखती है।
a0c97220-9a0
साइबर अपराध सबसे ज्यादा
इसी वजह से अफसरों ने रिस्पांस टाइम पर खास फोकस किया है। पुलिस मुख्यालय अब हर वाहन की लाइव लोकेशन भी देख सकता है। इससे यह पता चल जाता है कि कौन सा वाहन कितने समय से एक ही जगह खड़ा है।
सीएम की सौगात से शुरुआत
ये गाड़ियां आधुनिक तकनीक से लैस थीं। इसी दौरान पुलिस सहायता नंबर भी डायल-100 से बदलकर डायल-112 (मध्य प्रदेश डायल 112) कर दिया गया था।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये नई गाड़ियां विभिन्न थानों को सौंपी गई थीं। सरकार का दावा था कि इससे रिस्पांस टाइम कम होगा।
06_09_2025-dial_112_emergency_services_202596_92131-829390
आम जनता को होगा फायदा
वहीं अगर किसी इमरजेंसी में फोन किया जाए तो मदद तेज मिलेगी। पायलट अब लापरवाही नहीं कर सकेंगे, क्योंकि हर मूवमेंट ट्रैक होगी। जिम्मेदारी तय होने से जवाबदेही भी बढ़ेगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
एयरपॉड बना पुलिस का जासूस, महज 2 घंटे में बताया चोर का पता, बचाए 10 लाख
गूगल मैप की गलती से थमा गांव का विकास, नहीं बन रहे सरकारी कागज
12 साल का इंतजार खत्म! बुरहानपुर के केले और इंदौरी आलू को मिला जीआई टैग
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman