MP पुलिस अब पेट्रोल-डीजल नहीं, ई-व्हीकल से दौड़ेगी, इन शहरों से होगी शुरूआत
Rohit Sahu | Jun 03, 2025, 10:37 IST
ev mp police
मध्य प्रदेश पुलिस ने ई-व्हीकल के पायलट प्रोजेक्ट के तहत 52 जवानों को प्रशिक्षण दिया है। इसकी शुरुआत पुलिस मुख्यालयों और बड़े शहरों से की जाएगी।
बदलते दौर और बढ़ते पर्यावरणीय खतरे को देखते हुए अब एमपी का पुलिस महकमा भी बदलाव की राह पर है। अब तक पुलिस सिस्टम में पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। एमपी में अब जल्द ही पुलिस अब Electric Vehicles (EVs) का इस्तेमाल करेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी शुरुआत भोपाल सहित बड़े शहरों से हो रही है। प्रयोग सफल होने के बाद इसे प्रदेश भर में लागू किया जाएगा।
ई-व्हीकल्स के रास्ते में सबसे बड़ी अड़चन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर है। प्रशिक्षण के दौरान यह सामने आया कि पुलिस की गाड़ियां हर दिन चार्ज करना आवश्यक होता है, जिसमें दो से तीन घंटे तक का समय लगता है। लेकिन वर्तमान में हर स्थान पर चार्जिंग स्टेशन नहीं है। यही कारण है कि फील्ड ड्यूटी में ईवी को तुरंत लागू करना मुश्किल है। फिलहाल शुरुआत मुख्यालयों और बड़े शहरों से हो रही है, जहां सुविधा अधिक हैं।
यह भी पढ़ें...सीएसपी ख्याति मिश्रा के पारिवारिक विवाद में पुलिस की कार्रवाई से बवाल
23वीं वाहिनी के कमांडेंट कुमार प्रतीक ने कहा कि, जैसे-जैसे पेट्रोल-डीजल की जगह ईवी का ट्रेंड बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पुलिस भी इसी राह पर आगे बढ़ रही है। फिलहाल 52 जवानों को ट्रेंड किया गया है। भविष्य में पुलिस डिपार्टमेंट अपने डेली काम में ईवी को शामिल करेगी, ताकि पर्यावरण को कम नुकसान हो।
यह भी पढ़ें...पुलिस बचा रही अपराधी रसूखदार और नेताओं की इज्जत
मुख्यालयों और शहरी क्षेत्रों में सफलता के बाद यह प्रोजेक्ट प्रदेश के अन्य जिलों तक पहुंचाया जाएगा। लेकिन जब तक चार्जिंग स्टेशन की सुविधा व्यापक रूप से नहीं होगी, तब तक इसका ग्रामीण या फील्ड लेवल पर विस्तार सीमित रहेगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
ई-व्हीकल चलाने की मिली ट्रेनिंग
ई-व्हीकल को लेकर सबसे पहले विशेष सशस्त्र बल और पुलिस बल के 52 जवानों को ट्रेनिंग दी गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत इन पुलिसकर्मियों को ई-व्हीकल की बेसिक तकनीक, संचालन की प्रक्रिया और रख-रखाव की जानकारी दी गई। जवानों को यह भी सिखाया गया कि कैसे ड्यूटी के लिए ईवी का स्मार्ट तरीके से परमानेंट यूज किया जा सकता है।
चार्जिंग स्टेशन बनीं सबसे बड़ी चुनौती
यह भी पढ़ें...सीएसपी ख्याति मिश्रा के पारिवारिक विवाद में पुलिस की कार्रवाई से बवाल
कमांडेंट बोले- भविष्य की ओर बढ़ रहा पुलिस विभाग
यह भी पढ़ें...पुलिस बचा रही अपराधी रसूखदार और नेताओं की इज्जत
पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो जिलों में होगी अगली शुरुआत
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava