दुर्गा उत्सव से दशहरा तक एमपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, चौबीसों घंटे रहेगा कड़ा पहरा

Aman Vaishnav | Oct 08, 2026, 10:13 IST
Share
<strong>दुर्गा उत्सव और दशहरा पर मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द</strong>
दुर्गा उत्सव और दशहरा पर मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

मध्य प्रदेश में आगामी दुर्गा उत्सव और दशहरा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाया है। इसके तहत प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध 11 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा। आपात स्थिति में ही विशेष अनुमति से अवकाश मिल सकेगा।

दुर्गा उत्सव पर पुलिस की छुट्टी रद्ध

डीजीपी के निर्देश के बाद विशेष शाखा ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश 11 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक पूरे 15 दिन प्रभावी रहेगा। इस अवधि में पुलिस महकमे के किसी भी सदस्य को रूटीन छुट्टी नहीं मिलेगी। यह निर्देश सभी स्पेशल डीजी, एडीजी, जोनल आईजी, भोपाल-इंदौर के पुलिस कमिश्नर, जिला पुलिस अधीक्षकों (एसपी), सेनानियों और रेल पुलिस अधीक्षकों तक पहुंचा दिया गया है।

दुर्गा उत्सव और दशहरा पर मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द
दुर्गा उत्सव और दशहरा पर मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

केवल इमरजेंसी में ही मिलेगी सीमित छुट्टी

मुख्यालय ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं चलेगी। हालांकि खास परिस्थितियों के लिए कुछ छूट दी गई है।

15 दिन तक छुट्टी नहीं: 11 से 25 अक्टूबर 2026 तक पुलिसकर्मियों को सामान्य छुट्टी नहीं मिलेगी। इस दौरान छुट्टी के सामान्य आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इमरजेंसी में अफसर दे सकेंगे छुट्टी: अगर किसी पुलिसकर्मी के परिवार में गंभीर इमरजेंसी आती है, तो एसपी या जोनल आईजी थोड़े दिनों की छुट्टी दे सकेंगे।

बड़े अफसरों को DGP की मंजूरी जरूरी: वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बेहद जरूरी काम से छुट्टी चाहिए, तो उन्हें सीधे DGP से अनुमति लेनी होगी।

त्योहार के बाद मिलेगी छुट्टी: लगातार 15 दिन ड्यूटी करने के बाद जवानों को आराम दिया जाएगा। इसके लिए रोटेशन के हिसाब से क्षतिपूर्ति अवकाश मिलेगा।

ड्यूटी पाइंट पर सुविधाएं मिलेंगी: तैनाती वाली जगह पर जवानों को साफ पानी मिलेगा। उन्हें ताजा खाना और प्राथमिक इलाज की सुविधा भी दी जाएगी।

फरार आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस: बैंक से जमीन तक की होगी जांच | Police to investigate assets of absconding accused: Investigation from bank to land
मध्यप्रदेश में फरार आरोपी की जेब तक पहुंचेगी पुलिस, पर क्या संपत्ति तलाशने का सिस्टम तैयार?
07 Oct 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में वारंट के बाद भी फरार आरोपियों की तलाश अब ठिकानों तक सीमित नहीं रहेगी। पुलिस अब बैंक खाते, जमीन-मकान, वाहन और दूसरी संपत्तियों की जानकारी जुटाकर अदालत के सामने रखेगी। ऐसे में असली सवाल है यह है कि, क्या जिलों के पास इतनी तेज आर्थिक जांच का सिस्टम है?

पंडालों की सुरक्षा, गश्त और इंटरनेट पर कड़ी नजर

नवरात्रि (दुर्गा उत्सव) के समय मध्य प्रदेश के हर शहर और गांव में मां दुर्गा के हजारों पूजा पंडाल सजाए जाते हैं। इसके साथ ही गरबा पंडालों में आधी रात तक भारी भीड़ उमड़ती है। वहीं दशहरे के दिन रावण दहन के मैदानों और माता की प्रतिमाओं के विसर्जन वाले रास्तों पर विशाल चल समारोह निकलते हैं। इन सभी जगहों पर लोगों को संभालने और ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की भारी जरूरत होती है।

नवरात्रि से छुट्टियों पर रोक लगने से थानों का पूरा स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद रहेगा। इससे संवेदनशील इलाकों में पुलिस लगातार फ्लैग मार्च और पैदल गश्त कर सकेगी। साथ ही त्योहारों के संवेदनशील समय में अफवाहों को रोकने के लिए भी इंतजाम किए हैं।

सोशल मीडिया निगरानी सेल , साइबर विंग और स्थानीय खुफिया इकाई को 24 घंटे एक्टिव रखा गया है। इससे भ्रामक जानकारी फैलाने वाले खुराफाती तत्वों पर फौरन शिकंजा कसा जा सकेगा।

FAQ

  1. मध्यप्रदेश में दुर्गा उत्सव के दौरान पुलिस की छुट्टी रद्द क्यों की गई?
    दुर्गा उत्सव के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस की छुट्टी रद्द की गई है ताकि 11 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर उपस्थित रहें और किसी भी प्रकार की सुरक्षा में लापरवाही न हो।
  2. क्या एमपी में र्गा उत्सव के दौरान पुलिसकर्मी इमरजेंसी में छुट्टी ले सकते हैं?
    हां, अगर किसी पुलिसकर्मी के परिवार में गंभीर इमरजेंसी होती है, तो वे एसपी या जोनल आईजी से थोड़े दिनों की छुट्टी प्राप्त कर सकते हैं।
  3. एमपी में पुलिसकर्मियों को त्योहारों के दौरान कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाएंगी?
    पुलिसकर्मियों को तैनाती वाली जगह पर साफ पानी, ताजा खाना और प्राथमिक इलाज की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ताकि वे अपनी ड्यूटी के दौरान स्वस्थ रहें।
इंदौर पुलिस की फजीहत: 1.5 लाख का शोर मापने वाला यंत्र 3000 में ऑनलाइन उपलब्ध! | Indore Police Embarrassed: Rs 1.5 Lakh Noise Measuring Device Available Online for Rs 3000!
इंदौर में शोर मापने वाला यंत्र पुलिस ने 1.5 लाख में खरीदा, हाईकोर्ट में वकील ने बता दिया 3000 में मिल रहा
06 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. इंदौर हाईकोर्ट में पुलिस की जमकर फजीहत हो गई। मामला शहर में लाउडस्पीकर और डीजे के चलते हो रहे ध्वनि प्रदूषण को लेकर जनहित याचिका का था। इसमें पुलिस ने एक यंत्र बताया और इसकी कीमत 1.5 लाख बताई है। वहीं, ऐसा यंत्र ऑनलाइन तीन हजार में मिल रहा है। इस पर हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई।

Tags:
  • दुर्गा उत्सव पर पुलिस की छुट्टी रद्ध
  • भोपाल-इंदौर के पुलिस कमिश्नर
  • दुर्गा उत्सव
  • गरबा पंडाल
  • साइबर विंग
  • मध्यप्रदेश में दुर्गा उत्सव
  • दुर्गा उत्सव के दौरान पुलिस की छुट्टी रद्द
धीरेंद्र शास्त्री पर बयान देने के बाद बढ़ी हर्षा रिछारिया की मुस्किलें, बोलीं- आ रहे गंदे-गंदे कमेंट और धमकी भरे मैसेज

By Amresh Kushwaha

धीरेंद्र शास्त्री पर बयान देने के बाद बढ़ी हर्षा रिछारिया की मुस्किलें, बोलीं- आ रहे गंदे-गंदे कमेंट और धमकी भरे मैसेज
आज रायपुर और दुर्ग दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा सेतु और रोजगार मेले में होंगे शामिल

By Harrison Masih

आज रायपुर और दुर्ग दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा सेतु और रोजगार मेले में होंगे शामिल
RBI ने खत्म किया सस्ते कर्ज का दौर, 4 साल बाद रेपो रेट में बढ़ोतरी, HDFC और PNB समेत कई बैंकों ने बढ़ाए ब्याज दर

By Aman Vaishnav

RBI ने खत्म किया सस्ते कर्ज का दौर, 4 साल बाद रेपो रेट में बढ़ोतरी, HDFC और PNB समेत कई बैंकों ने बढ़ाए ब्याज दर
मैं तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा! ब्रेकअप से बौखलाए डॉक्टर ने ex girlfriend और उसके भाई को मारी गोली

By Aman Vaishnav

मैं तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा! ब्रेकअप से बौखलाए डॉक्टर ने ex girlfriend और उसके भाई को मारी गोली
एमपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, नवंबर से पहले दो साल की DPC कराने की तैयारी

By Sourabh Bhatnagar

एमपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, नवंबर से पहले दो साल की DPC कराने की तैयारी
आज मुंबई दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, GIS 2027 से पहले मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

By Aman Vaishnav

आज मुंबई दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, GIS 2027 से पहले मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा
सावधान! MP-CG में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

सावधान! MP-CG में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक