मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में 8 हजार पद अटके, इस लापरवाही ने बढ़ाई मुश्किलें

Sourabh Bhatnagar | Jun 24, 2025, 12:17 IST
Share
mp police recruitment 2025
mp police recruitment 2025

मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं का धैर्य टूट रहा है। राज्य सरकार ने 7500 आरक्षक और 500 सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती को मंजूरी दी थी, लेकिन प्रशासनिक देरी से यह प्रक्रिया अब तक आगे नहीं बढ़ पाई है।

मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती को लेकर बेरोजगारों या कहें आकांक्षी युवाओं का इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। सरकार इन भर्तियों पर OK की मुहर लगा चुकी है, लेकिन अफसरशाही का आलस युवाओं पर भारी पड़ रहा है। दरअसल राज्य सरकार तो 7500 आरक्षक और 500 सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे चुकी है, मगर साहबों को इतनी भी फुरसत नहीं कि वे इन पदों पर आरक्षण रोस्टर का काम कर सकें। आइए जानते हैं प्रदेश के बेरोजगारों की पीड़ा पर कैसे जिम्मेदारों का मन ही नहीं मसूस रहा…

गृह विभाग और ESB के बीच मामला अटका

मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान अब एक नए मोड़ पर पहुंच चुकी है। दरअसल, राज्य सरकार ने मार्च में 7500 आरक्षक, 500 सब इंस्पेक्ट और 500 ऑफिस स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी। हालांकि, मंजूरी मिलने के बाद भी अब तक इस भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। गृह विभाग ने भर्ती के ड्राफ्ट को अप्रैल में ही परीक्षा और चयन बोर्ड (ESB) को भेज दिया था, लेकिन इसके बाद से किसी भी प्रकार का फैसला नहीं लिया गया है। अब गृह विभाग और ESB के बीच यह मामला अब तक अटका हुआ है, और भर्ती प्रक्रिया शुरू करने में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला आरक्षण के मुद्दे पर उलझा हुआ है। गृह विभाग अब तक यह तय नहीं कर पा रहा है कि कितनी सीटों पर किस समुदाय को कितना आरक्षण देना है। जबकि मोहन यादव सरकार भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करना चाहती है, लेकिन दोनों विभागों के बीच खींचतान ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इस समय यह सवाल उठ रहा है कि क्या आरक्षण विवाद को जल्द हल किया जाएगा और भर्ती प्रक्रिया में गति आएगी, या फिर यह मामला और उलझता रहेगा?

भर्ती नियमों में हुआ था संशोधन

गृह विभाग में सब इंस्पेक्टर पदों की भर्ती के लिए नियमों में संशोधन किया गया था। इसमें सब इंस्पेक्टर रेडियो, फोटो फिंगरप्रिंट पद भी शामिल है। अब इन पदों के लिए उम्मीदवार 36 की जगह 38 साल की उम्र तक परीक्षा दे पाएंगे। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में 18 हजार सिपाही पद खाली हैं, जिनमें से 7500 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

खबर यह भी...मप्र पुलिस भर्ती: 7500 सिपाही और 500 ऑफिस स्टाफ की भर्ती जल्द

8 साल पहले हुई थी भर्ती

मध्य प्रदेश में 8 साल पहले सब इंस्पेक्टर, सूबेदार पदों पर भर्ती हुई थी। वर्तमान में 1200 से ज्यादा पद खाली हैं। भर्ती नियमों में संशोधन लंबित था, लेकिन अब नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है।

स्टेनो और एएसआई पदों पर पिछले 8 साल से भर्ती नहीं हुई थी। पुलिस मुख्यालय ने 1 जनवरी को प्रस्ताव भेजा, इसके बाद 30 जनवरी को शासन ने मंजूरी मिल गई है। अब 100 स्टेनो और 400 एएसआई (एम)पदों पर भर्ती होगी।

खबर यह भी...ESB की पटवारी और सिपाही भर्ती में डील के साथ रावत, मीणा ग्रुप 5 और वर्ग टू की परीक्षा के लिए भी कर चुके थे डील

डीजीपी मकवाना ने किया था ट्वीट

मार्च में इसी लेकर डीजीपी कैलाश मकवाना ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था “ ✨हमारे प्रस्ताव पर सरकार स्वीकृति प्रदान करने के लिए तत्पर है...8,500 पदों पर भर्ती अभियान जल्द ही शुरू होगा..💐।” अब इस ट्वीट से पुलिस विभाग में भर्ती को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

MP News | आईपीएस कैलाश मकवाना | constable bharti mp | एमपी कर्मचारी चयन मंडल | esb bharti | mp constable bharti | एमपी गृह विभाग



Tags:
  • MP News
  • एमपी गृह विभाग
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • ESB
  • एमपी कर्मचारी चयन मंडल
  • आईपीएस कैलाश मकवाना
  • डीजीपी कैलाश मकवाना
  • mp constable bharti
  • esb bharti
  • constable bharti mp
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं