सैल्यूट जरूरी! DGP का निर्देश, माननीयों को पुलिस अफसर करें सलाम

Sandeep Kumar | Apr 25, 2025, 22:06 IST
Share
mp-police-salute-order
mp-police-salute-order

एमपी पुलिस के लिए डीजीपी कैलाश मकवाना ने नया आदेश जारी किया है। आदेश के तहत पुलिस अधिकारियों को अब सांसदों और विधायकों को सलामी देने और सम्मानपूर्वक व्यवहार करने का निर्देश दिया गया है।

MP NEWS: मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने पुलिस अफसरों के लिए एक नया आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अब पुलिस अधिकारियों को सांसदों और विधायकों को सैल्यूट करना होगा। इस आदेश में कहा गया है कि जनप्रतिनिधियों के साथ शिष्ट व्यवहार में कोई कमी नहीं होनी चाहिए और अगर कोई सांसद या विधायक मिलने के लिए आते हैं, तो उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

सांसदों और विधायकों का करना होगा सम्मान

डीजीपी कैलाश मकवाना ने यह निर्देश 24 अप्रैल 2025 को जारी किए। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सांसदों और विधायकों से मिलने पर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत करना होगा। इसके तहत, सांसदों और विधायकों के साथ शिष्टाचार का पालन करते हुए उन्हें अभिवादन करना अनिवार्य होगा। चाहे वह सरकारी कार्यक्रम हो या सामान्य मुलाकात।

ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ इंदौर में BJP नेताओं ने ली शपथ, अल्पसंख्यक मोर्चे भी विरोध में

सांसदों और विधायकों से संवाद

DGP ने निर्देशित किया कि जब सांसद या विधायक पुलिस अधिकारियों से अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं के बारे में संपर्क करें। उस समय अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी होगी वो सांसदों-विधायकों से बात करते समय उनका ध्यानपूर्वक संवाद सुनें और सम्मानपूर्वक व्यवहार करें।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को 25 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

ये खबर भी पढ़िए... 27 अप्रैल को मुंबई से सहरसा को चलेगी स्पेशल ट्रेन, भोपाल मंडल से गुजरेगी

नवंबर 2024 में सलामी पर लगी थी रोक

नवंबर 2024 में मध्य प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी किया था। इसमें मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, और पुलिस अधिकारियों को दी जाने वाली सलामी पर रोक लगाई गई थी। इस आदेश के तहत केवल महामहिम राज्यपाल को ही सलामी दी जाएगी। अब यह देखा जा रहा है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन नहीं हो रहा है, जिससे परेड में लगे कर्मचारियों की ड्यूटी पर असर पड़ रहा है। इस प्रथा को लेकर आलोचना भी की जा रही है, क्योंकि यह प्रथा अंग्रेजों की याद दिलाती है और लोकतांत्रिक प्रणाली से मेल नहीं खाती।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में अब बिजली कर्मचारियों के होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • सांसद
  • DGP
  • विधायक
  • डीजीपी कैलाश मकवाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा