एमपी पुलिस भर्ती के बदले नियम, अब पदक नहीं प्रदर्शन भी देगा सरकारी नौकरी
Ramanand Tiwari | Jun 17, 2026, 08:30 IST
Photograph: (the sootr)
एमपी पुलिस स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के नए नियमों से अब खिलाड़ियों को बिना परीक्षा सीधी नौकरी मिलेगी। पदक और प्रदर्शन के आधार पर सब-इन्स्पेक्टर और कांस्टेबल पद भरे जाएंगे।
मध्यप्रदेश में खेल को केवल पदक तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उसे करियर से भी जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस विभाग में सीधी भर्ती के नियमों में बदलाव कर भर्ती प्रक्रिया को नियमित, पारदर्शी और अधिक व्यावहारिक बनाने का फैसला किया है। इसका सबसे बड़ा असर उन खिलाड़ियों पर पड़ेगा, जिन्हें अब अपने भविष्य के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
यह फैसला केवल एमपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया में बदलाव नहीं है, बल्कि खेल प्रतिभाओं को राज्य में ही अवसर देने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। लंबे समय से बेहतर रोजगार के अवसरों की तलाश में कई खिलाड़ी अन्य राज्यों की योजनाओं का सहारा लेते रहे हैं।
अब मध्यप्रदेश पुलिस में खेल कोटे से हर वर्ष भर्ती की व्यवस्था होने से खिलाड़ियों को अपने राज्य में ही सम्मानजनक सरकारी सेवा का विकल्प मिलेगा। इससे खेल और रोजगार के बीच की दूरी कम होने की उम्मीद है।
संशोधित नियमों के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को कई महत्वपूर्ण छूट भी दी गई हैं। इसका उद्देश्य खेल उपलब्धियों को उचित महत्व देना है।
खिलाड़ियों को ये सुविधाएं मिलेंगी:
उप निरीक्षक पद के लिए पात्रता का दायरा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों तक सीमित रखा गया है। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे—
आरक्षक पद के लिए पात्रता अपेक्षाकृत व्यापक रखी गई है। इन खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा—
यदि दो खिलाड़ियों के मेरिट अंक समान होते हैं, तो प्राथमिकता का क्रम तय किया गया है। निर्णय के लिए इन बिंदुओं को आधार बनाया जाएगा-
विशेषज्ञों का मानना है कि जब खिलाड़ियों को यह भरोसा होगा कि खेल उनके लिए रोजगार का माध्यम भी बन सकता है, तो परिवारों का रुझान भी खेलों की ओर बढ़ेगा। नियमित भर्ती की व्यवस्था प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी पुलिस भर्ती में हर लेवल पर होगी KYC, पहचान में गलती तो सीधा बाहर
एमपी पुलिस भर्ती बोर्ड का भव्य भवन ले रहा आकार, पुलिस भर्ती का सपना करेगा साकार
फर्जी NDPS छापा: राजस्थान पुलिस ने दर्ज की MP के दो TI सहित 100 पर FIR
बिजनेस पार्टनर ने महिला को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट, पुलिस पर उठे सवाल
खिलाड़ियों के पलायन पर लगेगी रोक
अब मध्यप्रदेश पुलिस में खेल कोटे से हर वर्ष भर्ती की व्यवस्था होने से खिलाड़ियों को अपने राज्य में ही सम्मानजनक सरकारी सेवा का विकल्प मिलेगा। इससे खेल और रोजगार के बीच की दूरी कम होने की उम्मीद है।
क्या बदला, इसे आसान भाषा में समझिए
- पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर शुरू होगी।
- हर साल भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने का प्रावधान किया गया है।
- 10 उप निरीक्षक और 50 आरक्षक पदों पर नियुक्ति का अवसर मिलेगा।
- चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया गया है।
- भर्ती नियमों में संशोधन की अधिसूचना 15 जून को जारी की गई है।
भर्ती में खिलाड़ियों को कौन-कौन सी राहत मिलेगी
खिलाड़ियों को ये सुविधाएं मिलेंगी:
- निर्धारित ऊंचाई संबंधी शारीरिक मापदंडों में छूट।
- लिखित परीक्षा से छूट।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से छूट।
- केवल खेल उपलब्धियों के आधार पर मूल्यांकन।
कौन बन सकेगा उप निरीक्षक?
- ओलंपिक खेल
- एशियाई खेल
- राष्ट्रमंडल खेल
- विश्व कप
- विश्व चैम्पियनशिप
आरक्षक पद के लिए कौन कर सकेगा दावा?
- उप निरीक्षक पद के लिए पात्र खिलाड़ी
- राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी
- अधिकृत राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी
मेरिट बराबर होने पर कैसे होगा फैसला?
- ओलंपिक प्रदर्शन
- एशियाई खेलों की उपलब्धि
- विश्व कप या अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का स्तर
- खिलाड़ी की आयु
खेल संस्कृति को भी मिलेगा बढ़ावा
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी पुलिस भर्ती में हर लेवल पर होगी KYC, पहचान में गलती तो सीधा बाहर
एमपी पुलिस भर्ती बोर्ड का भव्य भवन ले रहा आकार, पुलिस भर्ती का सपना करेगा साकार
फर्जी NDPS छापा: राजस्थान पुलिस ने दर्ज की MP के दो TI सहित 100 पर FIR
बिजनेस पार्टनर ने महिला को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट, पुलिस पर उठे सवाल
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA