हितानंद शर्मा पर फैसले के बाद इंदौर में जुटे संघ के भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी और सीएम

Sanjay Gupta | Feb 01, 2026, 23:06 IST
Share
Sanghs Bhaiyaji Joshi Suresh Soni and CM gathered in Indore
Photograph: (the sootr)

इंदौर में संघ की बैठक के बाद हितानंद शर्मा की विदाई तय हुई। सीएम मोहन यादव और संघ के दिग्गजों ने भविष्य की रणनीति पर मंथन किया। सीएम ने बजट पर चर्चा की।

NEWS IN SHORT

  • इंदौर में संघ और भाजपा के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई।
  • हितानंद शर्मा की संगठन महामंत्री पद से विदाई की घोषणा।
  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय बजट पर चर्चा की।
  • संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश सोनी और कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम में शामिल हुए।
  • गर्भ संस्कार कार्यक्रम में सीएम और भैयाजी जोशी ने भाग लिया।

NEWS IN DETAIL

INDORE. सत्ता, संगठन और संघ के लिए इंदौर दो दिन से बड़ी घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। शनिवर को संगठन महामंत्री पद से हितानंद शर्मा की विदाई की फैसला शनिवार को इंदौर में हुआ। वहीं रविवार को संघ के आला नेता भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी, स्वप्निल कुलकर्णी, अरूण जैन के साथ ही सीएम डॉ. मोहन यादव भी इंदौर में थे।

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की क्षेत्र कार्यकारिणी की शनिवार 31 जनवरी को हुई बैठक में संगठन महामंत्री पद से हितानंद शर्मा की विदाई की घोषणा हुई। इसके बाद संघ के बड़े नेता रविवार को भी इंदौर में रहे। एक कार्यक्रम में तो सीएम डॉ. मोहन यादव, वरिष्ठ प्रचार सुरेश सोनी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक साथ भोजन की टेबल पर भी नजर आए। इसमें क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी, अखिल भारतीय प्रचारक अरूण जैन भी रहे। वहीं एक कार्यक्रम में संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी भी थे।

यह खबरें भी पढ़ें..

टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार

विनय बाकलीवाल विवाद : AGM में 600 प्रतिनिधि जुटे, बिना चुनाव बने अध्यक्ष को नकारा

इस कार्यक्रम में सीएम, मंत्री रहे साथ-

सीएम के दौरे का सबसे अंतिम कार्यक्रम मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की ही विधानसभा एक में संगमनगर में था। यूथ विंग वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंच पर सोनी और विजयवर्गीय साथ थे। सीएम कार्यक्रम में थोड़ी देरे से पहुंचे फिर सभी ने साथ में बैठकर भोजन किया।

संघ के वरिष्ठ प्रचारक दिनकर राव सबनीस ने अपनाा पुश्तैनी मकान सोसायटी को ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए दिया है। डिप्टी एजी कुशल गोयल ने बताया कि सोसायटी यहां होस्टल, लाइब्रेरी और कम्पयूटर आदि की व्यवस्था करेगी। इसके लिए यहां चार मंजिला भवन बनेगा और इसके लिए भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ।

यह बोले सोनी, सीएम और मंत्री

इस अवसर सोनी ने कहा कि समाज के लिए यह सबसे बेहतर है कि हम संपत्तियों को समाज के उत्थान के लिए देकर जाएं। वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव और मंत्री विजयवर्गीय ने भी इस कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम में सुरेश सोनी, कुलकर्णी, अरूण जैन, संघ से अभय महाजन, बिजनेसमैन नेहल, चिराग शाह, अनूप गोयल, अनिरूद्ध, अनूप गोयल के साथ सोसायटी के हरीश डागुर व अभय रांगणेकर व अन्य उपस्थित थे।

गर्भसंस्कार कार्यक्रम में भैयाजी जोशी रहे

इंदौर दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डेली कॉलेज में हुए गर्भ संस्कार संबंधी दिव्य संतान प्रकल्प के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें संघ के भैयाजी जोशी भी रहे। सीएम ने दिव्य संतान प्रकल्प को भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित और संस्कारित बनाने वाला अभियान बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि अब मेडिकल फील्ड, विशेषकर एलोपैथी के चिकित्सक भी गर्भ संस्कार को सकारात्मक रूप से स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने नॉर्मल डिलीवरी को बढ़ावा देने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आयुष्मान भारत एवं आयुष मंत्रालय के माध्यम से गर्भ संस्कार को संस्थागत रूप देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। भविष्य में अस्पतालों के डिज़ाइन में गर्भ संस्कार कक्ष भी शामिल किए जाएंगे।

वहीं भैयाजी जोशी ने कहा कि भारत का चिंतन विश्व को संचालित करने का नहीं, बल्कि मार्गदर्शन करने का है। भारत “सुपर राष्ट्र” बनेगा, जो जीवन के विविध क्षेत्रों में दुनिया को सही दिशा दिखाएगा। इस आयोजन में आरोग्य भारती के अशोक वाषर्णेय, योगेंद्र महंत, गुणवंत कोठारी, विनोद अग्रवाल, विक्रम सिंह पंवार, अनिल गर्ग, राधेश्याम शर्मा व अन्य उपस्थित थे। सीएम ने पद्मश्री नारायण व्यास का सम्मान भी किया।

संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में भी गए

सीएम इंदौर प्रवास के दौरान संत रविदास जयंती के अवसर पर नगर निगम के झोन कार्यालय क्रमांक-1 में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की।

इस अवसर पर उन्होंने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को स्मरण करते हुए कहा कि संतों की वाणी आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान से जुड़ी ‘स्वच्छता दीदियों’ का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पहार से स्वागत किया।जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला व अन्य उपस्थित थे।

यह खबरें भी पढ़ें..

इंदौर नगर निगम में खुली रिश्वत, MIC मेंबर मनीष शर्मा ने फरियादी से करवाया स्टिंग ऑपरेशन

इंदौर में CHL CARE अस्पताल के पंजीयन निरस्त करने का नोटिस, मरीज भर्ती के बाद भी कर रहे काम

बजट का सुना और बुद्धीजीवियों से की चर्चा

सीएम ने इंदौर में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण सुना और इसके बाद बुद्धीजीवियों और विशेषज्ञों से चर्चा की। यह आयोजन डेली कॉलेज बिजनेस स्कूल में हुआ और नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा व महापौर भार्गव आयोजक थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रभावी कदम है। बजट गरीबों ,युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं पर केंद्रित है।

सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सुझाव था कि केंद्रीय बजट पर प्रत्येक जिले में व्यापक चर्चा हो जिससे आमजन में इसकी समझ बढ़े। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव के मुख्य आतिथ्य में इंदौर स्थित डेली कॉलेज में अनुभवी सीए, अर्थशास्त्री, प्रोफेशनल्स, डॉक्टर्स और आर्थिक विशेषज्ञों के साथ केंद्रीय बजट के सजीव प्रसारण उपरांत संवाद और विश्लेषण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टैरिफ के दौर में प्रधानमंत्री ने आर्थिक तरक्की के रास्ते निकालना जानते हैं, जिसका जीवंत उदाहरण आज प्रस्तुत केंद्रीय बजट है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय बजट में भारत के लिए बताए गए तीन कर्तव्य देश की आर्थिक प्रगति को और बढ़ावा देंगे

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ
  • हितानंद शर्मा
  • संत रविदास जयंती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा