मालेगांव ब्लास्ट 2008 मामला: साध्वी प्रज्ञा बोलीं- कांग्रेस की सरकार और ATS की प्रताड़ना से मेरे शरीर को नुकसान हुआ

Vikram Jain | Sept 25, 2023, 24:00 IST
Share
मालेगांव ब्लास्ट 2008 मामला: साध्वी प्रज्ञा बोलीं- कांग्रेस की सरकार और ATS की प्रताड़ना से मेरे शरीर को नुकसान हुआ
मालेगांव ब्लास्ट 2008 मामला: साध्वी प्रज्ञा बोलीं- कांग्रेस की सरकार और ATS की प्रताड़ना से मेरे शरीर को नुकसान हुआ

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में अपनी हालत के लिए कांग्रेस और एटीएस को जिम्मेदार ठहराया है।

BHOPAL. भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में अपनी हालत के लिए कांग्रेस और एटीएस को जिम्मेदार ठहराया है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मैं पहले पूरी तरह स्वस्थ थी। लेकिन पुलिस की कस्टडी में आई तो मेरी समस्या बढ़ती गई। मैं जेल गई तो स्वस्थ थी, लेकिन आने पर बिस्तर पर निकली। कैंसर हुआ, रीढ़ की समस्या और न्यूरो की परेशानी हुई। इसका कारण कांग्रेस की सरकार और एटीएस की प्रताड़ना है।

NIA कोर्ट में पेश हुईं सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर

दरअसल 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर सोमवार को मुंबई में स्थित NIA कोर्ट में पेश हुईं, वह अन्य आरोपियों के अदालत में पेश होने के लगभग दो घंटे बाद कोर्ट पहुंची थीं, प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अदालत को बताया कि वह स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, और इस वजह से सुबह जल्दी उठने में उन्हें मुश्किल होती है, इसके बाद अदालत ने आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए मामले को 3 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया।

बीमार हालत के लिए कांग्रेस और एटीएस को ठहराया जिम्मेदार

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा में तत्कालीन कांग्रेस सरकार और एटीएस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने बीमार हालत के लिए कांग्रेस और एटीएस को जिम्मेदार ठहराया है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, कोर्ट के सामने आज सभी को उपस्थित होना था। हम तीन दिनों से यात्रा कर मुंबई पहुंचे, लेकिन मेरा स्वास्थ्य ऐसा नहीं है कि मैं इतनी लंबी यात्रा कर कोर्ट पहुंच सकूं। जज ने जब कहा कि प्रतिदिन कोर्ट में मौजूद रहना होगा तो मैंने अदालत से विनती करते हुए कहा कि कांग्रेस से प्रताड़ना के कारण मेरा स्वास्थ्य खराब हुआ। ऐसे में मुझे थोड़ी राहत दी जाए और इसे कोर्ट ने स्वीकार किया।

मेरा केस क्लीन, यह ईश्वर भी जानते हैं : प्रज्ञा सिंह

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि कोर्ट ने अपनी प्रक्रिया पूरी की है। इस पर मैं ज्यादा नहीं कहूंगी, लेकिन प्रताड़ना देकर एक नकली केस बनाया गया है। मेरा केस क्लीन है। यह ईश्वर भी जानते हैं। कोर्ट में कौन आता है, कौन नहीं इस पर मैं कुछ नहीं कह सकती। लेकिन मैं हमेशा पहुंचती हूं। अपने सभी कर्तव्यों का निर्वहन करती हूं। सांसद प्रज्ञा ने कहा कि मैं 2024 में जनता के बीच निर्दोष या दोषी कैसे जाउंगी, यह ठाकुर जी तय करेंगे।

क्या है पूरा मामला

29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव शहर की एक मस्जिद के पास बाइक पर रखे बम में विस्फोट हुआ था। जिसमें छह लोगों की मौत हुई थी, और 100 से ज्यादा घायल हो हुए थे, 2011 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को स्थानांतरित होने से पहले इस मामले की शुरुआती जांच जांच महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने की थी। फिलहाल इस मामले की सुनवाई विशेष एनआईए कोर्ट में चल रही है।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Bhopal BJP MP Pragya Singh Thakur
  • MP Pragya Singh appearance in NIA court
  • Malegaon blast 2008 case
  • Congress and ATS accused of torture
  • भोपाल बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर
  • सांसद प्रज्ञा सिंह की NIA कोर्ट में पेशी
  • मालेगांव ब्लास्ट 2008 मामला
  • कांग्रेस और एटीएस पर प्रताड़ना का आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा