महिलाओं के लिए खुशखबरी: फ्री अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी गर्भवती महिलाएं, निजी केंद्र में इस तारीख को नहीं लगेगी फीस
Deeksha Nandini Mehra | Jul 27, 2024, 07:42 IST
एमपी फ्री अल्ट्रासाउंड योजना
मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को निजी केंद्रों पर भी मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा देने वाली है। 9 अगस्त 2024 से प्रदेश के सभी जिलों में यह सुविधा लागू हो जाएगी।
MP Free Ultrasound for Pregnant Women : मध्य प्रदेश सरकार गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी पहल शुरू करने जा रही है। इसके तहत महिलाओं को निजी केंद्रों पर भी फ्री अल्ट्रासाउंड (सोनोग्राफी ) कराने की सुविधा मिलेगी। सोनोग्राफी की राशि का भुगतान सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
29 जुलाई को भोपाल के काटजू अस्पताल में इस योजना की पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरुआत होगी। हर महीने 9 और 25 तारीख को यह सुविधा मुफ्त में मिलेगी। 9 अगस्त से प्रदेश के सभी जिलों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी और इसके बाद हर दिन यह सुविधा उपलब्ध होगी।
योजना का उद्देश्य: गर्भवती महिलाओं को सरल, सुलभ और मुफ्त अल्ट्रासाउंड सेवाएं प्रदान करना, जिससे उनके और उनके शिशु के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल हो सके।
महिलाओं को 'ई-रुपी' बारकोड दिया जाएगा, जो एक क्यूआर कोड है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही संचालक के खाते में 500 रुपए ट्रांसफर हो जाएंगे।
भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में 30 सोनोग्राफी सेंटर को बारकोड दिए गए हैं।
योजना का पायलट प्रोजेक्ट
योजना का उद्देश्य: गर्भवती महिलाओं को सरल, सुलभ और मुफ्त अल्ट्रासाउंड सेवाएं प्रदान करना, जिससे उनके और उनके शिशु के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल हो सके।
योजना कैसे काम करेगी?
- नामांकन: गर्भवती महिलाओं को अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जाकर अपना नाम और फोन नंबर पंजीकृत कराना होगा।
- ई-वाउचर जनरेशन: पंजीकरण के बाद, सीएचसी में एक ई-वाउचर जनरेट होगा।
ओटीपी सत्यापन: जांच से पहले, गर्भवती महिला के मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे सत्यापन के लिए उपयोग किया जाएगा। - जांच प्रक्रिया: सत्यापन के बाद, स्वास्थ्य केंद्र संचालक अल्ट्रासाउंड जांच कर पाएंगे।
भुगतान प्रक्रिया
भोपाल में कितने सेंटर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari