प्राइवेट स्कूल संचालक घेरेंगे CM हाउस, नए मान्यता नियमों से हैं नाराज

Siddhi Tamrakar | Jan 08, 2025, 10:59 IST
Share
mp private school operators protest
mp private school operators protest

मध्य प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों के मान्यता नियमों के खिलाफ स्कूल संचालक 10 जनवरी को भोपाल में सीएम मोहन यादव के बंगले का घेराव करेंगे। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

मध्य प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों के मान्यता नियमों में बदलाव को लेकर स्कूल संचालकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अब वे भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के बंगले का घेराव करने की योजना बना रहे हैं। 10 जनवरी को होने वाला इस घेराव में प्रदेश भर से स्कूल संचालक और स्कूल डायरेक्टर शामिल होंगे।

स्कूल संचालकों का बड़ा आंदोलन

प्रदेश संचालक मंच के कोषाध्यक्ष मोनू तोमर ने बताया कि इस प्रदर्शन में हजारों स्कूल संचालक हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले स्कूल संचालकों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और अपने-अपने जिलों के विधायकों से इस संबंध में गुहार लगाई थी, लेकिन सरकार ने मान्यता नियमों को जटिल (Complex) बना दिया है। खासकर, ग्रामीण जिलों में इस बदलाव से स्कूल संचालकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, एफडी अमाउंट में बढ़ोतरी को भी वापस लेने की मांग की जा रही है।

कई स्कूल बंद होने का खतरा

मोनू तोमर ने आगे बताया कि सत्र 2025-26 के लिए मान्यता प्रक्रिया (process) में कई स्कूलों के बंद हो सकते हैं। यदि स्कूल बंद होते हैं, तो वहां काम कर रहे टीचर और कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। इसके अलावा, इससे जुड़े संस्थान भी प्रभावित होंगे और बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ेगा। पहले शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए मान्यता नियमों को लचीला रखा गया था, लेकिन अब इन नियमों में बदलाव से यह खतरा पैदा हो गया है।

किराया नाम और सुरक्षा निधि पर असहमति

मोनू ने बताया कि प्राइवेट स्कूल वेलफेयर संचालक मंच ने फैसला लिया है कि सत्र 2025-26 के मान्यता आवेदन के लिए रजिस्टर्ड किराया नाम और सुरक्षा निधि (fund) जमा नहीं की जाएगी। इससे पहले, प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री, लोक शिक्षण संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र के आयुक्त और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इन परेशानियों के बारे में बताया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • प्राइवेट स्कूल
  • मध्य प्रदेश
  • शिक्षा मंत्री
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • प्राइवेट स्कूल संचालक
  • MP private schools Action
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा