MPPSC 2023 के इंटरव्यू शुरू, ऑपरेशन सिंदूर, पीएम मोदी, हॉबी, एजुकेशन बैकग्राउंड से सवाल
Sanjay Gupta | Jul 07, 2025, 14:26 IST
mp-psc-state-service-exam-interview
मप्र लोक सेवा आयोग (PSC) की राज्य सेवा परीक्षा 2023 के इंटरव्यू 7 जुलाई से शुरू हो गए हैं। जानें, किस प्रकार के सवाल पूछे जा रहे हैं और उम्मीदवारों के अनुभव के बारे में...
मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा 2023 के इंटरव्यू सोमवार (7 जुलाई) से शुरू हो गए हैं। पहले दिन द सूत्र ने इंटरव्यू देकर आए उम्मीदवारों से बात की। इस दौरान द सूत्र ने जाना कि किस तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं और कैसा माहौल है। इसमें मुख्य तौर पर उम्मीदवारों के जरिए इंटरव्यू के लिए भरे गए फार्म में दी गई जानकारी के आधार पर ही सवाल पूछे जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 108 अधिकारियों को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित
मुख्य तौर पर एजुकेशन बैकग्राउंड से जुड़े सवाल हो रहे हैं। जैसे एक ने कंप्यूटर साइंस पढ़ा है तो उससे साइबर सिक्योरिटी, एआई पर सवाल पूछे गए।
राज्य सेवा परीक्षा की मेंस 11 से 14 मार्च को 229 पदों के लिए हुई थी। इसका रिजल्ट दिसंबर 2024 में आया। इसमें 87 फीसदी कोटे के 204 पदों के लिए कुल 659 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए सफल घोषित हुए थे।
13 फीसदी कोटे के 25 पदों के लिए 141 उम्मीदवारों कोप्रोविजनल रिजल्ट में सफल घोषित किया गया। कुल 800 उम्मीदवारों के इंटरव्यू होंगे। यह करीब 30-40 दिन तक चलने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए अगस्त अंत तक अंतिम चयन सूची जारी कर दी जाएगी।
राज्य सेवा परीक्षा 2023 के 229 पदों में डिप्टी कलेक्टर के 27 और डीएसपी के 22 पद हैं। इसके साथ ही जनपद पंचायत के सीईओ के 17 पद, विकासखंड अधिकारी के 16, सहकारी निरीक्षक के 122 पद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के 17 पद, तीन पद नायब तहसीलदार और तीन पद आबकारी उप निरीक्षक के भी इसमें शामिल हैं।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
mppsc | Madhya Pradesh | Public Service Commission | State Service Exam | psc interview | MP | MP News | मध्यप्रदेश
ये खबर भी पढ़िए...मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 108 अधिकारियों को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित
इस तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं
- हॉबी को लेकर भी सवाल पूछे जा रहे हैं जो उम्मीदवारों ने फार्म में भरे हैं।
- वर्तमान घटनाक्रम को लेकर भी सवाल पूछे जा रहे हैं। खासकर हाल के समय में अखबारों की सुर्खियां क्या थीं इसपर
- पीएम नरेंद्र मोदी के ब्रिक्स के दौरे को लेकर विस्तार से सवाल पूछे जा रहे हैं। पीएम को कौन से सम्मान इस दौरे में मिले हैं, यह भी पूछा जा रहा है।
- ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े भी अनेक तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं।
- यदि उम्मीदवार किसी नौकरी में हैं, तो उससे नौकरी को लेकर भी सवाल हो रहे हैं।
- सवाल विविध तरह से हैं, जिससे उम्मीदवार की ओवरऑल व्यक्तित्व को परखा जा सके।
- शासन और प्रशासन की नीतियों, नियमों को लेकर भी सवाल हैं।
नहीं आता जवाब तो बोल दीजिए सॉरी सर
हर सवाल का जवाब आपको आता हो, यह संभव नहीं है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि उम्मीदवारों को बिना लाग लपेट के सॉरी सर बोल देना चाहिए। पहले दिन इंटरव्यू देकर बाहर आए उम्मीदवारों ने बताया कि उन्हें कुछ सवाल नहीं आए तो सॉरी सर बोल दिया। बोर्ड का माहौल सकारात्मक और मित्रवत था।
यह बोले इंटरव्यू देकर आए उम्मीदवार
- पायल चौधरी – अच्छे सवाल पूछे गए और अच्छे माहौल में हुआ। हॉबी के बारे में, कैसे काम करते हैं, यह पूछा गया।
1 जुलाई को कौन सी घटनाएं हुई थीं, उस दिन जीएसटी भी लागू हुआ था। उसके बारे में पूछा गया। जो सवाल नहीं आया उस पर सॉरी सर बोल दिया था। कठिन सवाल नहीं पूछे गए। अधिकांश सवाल फार्म से जुड़ी जानकारी पर ही थे। - प्रशांत – जो फार्म भरवाया था, उसी से सवाल पूछे गए। मेरा कंप्यूटर साइंस बैकग्राउंड है, इसलिए साइबर सिक्योरिटी, एआई और इसे लेकर मप्र सरकार क्या कर रही है, यह सभी पूछा गया। ब्रिक्स में पीएम दौरे को लेकर भी सवाल थे।
- रोशनी पाटीदार – इंटरव्यू अच्छा रहा, पहला इंटरव्यू था और पहले नंबर पर ही था। सवाल अच्छे पूछे गए। रेरा पर, ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पूछा। मैं सहकारिता विभाग में काम करती हूं, तो उसके बारे में और श्रीमद भगवत गीता को लेकर भी सवाल थे। जिसका जवाब नहीं आया उसमें सॉरी बोल दिया।
- दीप त्रिपाठी – सभी तरह के सवाल पूछे गए। हॉबी को लेकर, विशेष योग्यता को लेकर, करंट न्यूज को लेकर सवाल थे। अखबार में पॉजिटिव न्यूज क्या देखी, इस बारे में भी और शासन-प्रशासन को लेकर भी।
800 उम्मीदवारों का होना है इंटरव्यू
13 फीसदी कोटे के 25 पदों के लिए 141 उम्मीदवारों कोप्रोविजनल रिजल्ट में सफल घोषित किया गया। कुल 800 उम्मीदवारों के इंटरव्यू होंगे। यह करीब 30-40 दिन तक चलने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए अगस्त अंत तक अंतिम चयन सूची जारी कर दी जाएगी।
डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी के ये पद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
mppsc | Madhya Pradesh | Public Service Commission | State Service Exam | psc interview | MP | MP News | मध्यप्रदेश
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA