MP : रायसेन में रफ्तार का कहर, दो हादसों में 3 युवकों की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Vikram Jain | Jul 04, 2024, 20:43 IST
MP Raisen two road accidents 3 people died
मध्य प्रदेश के रायसेन में गुरूवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। जबलपुर हाईवे पर कार ने बाइक सवार 2 युवक को कुचल दिया। सुल्तानगंज में भी हुए एक्सीडेंट में एक शख्स की जान चली गई।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रायसेन जिले में एक ही दिन अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों में बाइक और कार की जोरदार टक्कर हुई। एक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार
हादसा औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र में हुआ। यहां भोपाल-जबलपुर हाईवे पर मंगम स्कूल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार रितिक चौरसिया और राजेश कुशवाह की मौके पर मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़ें... Jabalpur road accident : पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर , मां-मासूम बेटी सहित 3 की मौत
हादसे बाद कार चालक भाग निकला। यह घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है युवक औबेदुल्लागंज और बिलखेड़ी गांव के रहने वाले थे। जो फूल लेकर औबेदुल्लागंज आ रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें...Chhattisgarh : रेत के रेट में उझाल , घर बनाने वालों की उड़ी नींद , बंदिश के बाद भी हो रहा अवैध उत्खनन
इधर, रायसेन के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में भी कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। हादसा समैया पेट्रोल पंप के पास स्टेट हाईवे पंद्रह पर हुआ। बताया जा रहा है कि इटारसी से आ रही कार ने बाइक को विपरीत दिशा में जाकर टक्कर मार दी, टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए, हादसे में बाइक सवार भूरे पिता जगदीश विश्वकर्मा निवासी उमरहारी की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हादसे वाली कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर
ये खबर भी पढ़ें... Jabalpur road accident : पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर , मां-मासूम बेटी सहित 3 की मौत
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
ये खबर भी पढ़ें...Chhattisgarh : रेत के रेट में उझाल , घर बनाने वालों की उड़ी नींद , बंदिश के बाद भी हो रहा अवैध उत्खनन
स्टेट हाईवे 15 पर कार ने बाइक को मारी टक्कर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari