BAP विधायक डोडियार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, उठाई यह बड़ी मांग
Vikram Jain | Oct 21, 2024, 02:34 IST
MP Ratlam BAP MLA Kamleshwar Dodiyar wrote letter to CM Mohan Yadav
रतलाम की सैलाना से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिया है। उन्होंने आदिवासियों के हित में आवाज उठाते हुए रतलाम निवेश क्षेत्र योजना निरस्त करने की मांग की है।
आमीन हुसैन@ RATLAM
मध्य प्रदेश की सैलाना सीट से BAP यानी भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को पत्र लिखकर रतलाम निवेश क्षेत्र योजना निरस्त करने की मांग की है। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के पलसोडी, जुलवानिया, बिब्दौड़, सरवनी, रामपुरिया, जामथुन आदि गांवों को मिलाकर निर्माणाधीन रतलाम निवेश क्षेत्र योजना को जनहित में निरस्त करने की मांग की है।
मध्य प्रदेश में भारत आदिवासी पार्टी के इकलौते विधायक कमलेश्वर डोडियार (MLA Kamleshwar Dodiyar ) ने पत्र लिखकर सीएम मोहन यादव से कहा कि पलसोड़ी, बिब्दौड़, जुलवानिया, जामथुन, सरवनी, रामपुरिया आदि गांवों में रतलाम निवेश क्षेत्र योजना के निजी और शासकीय मिलाकर 1 हजार 666 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर निर्माण चल रहा है, जिसमें आदिवासियों की निजी जमीन भी उद्योग के लिए अधिग्रहीत की जा रही है।
विधायक डोडियार ने यह भी कहा कि आदिवासियों के पास पहले से ही कम जमीन होती है, ऐसे में उद्योग के लिए दोषपूर्ण नीति के तहत जमीने लेने पर परिवार के पालन पोषण सहित आजीविका के लिए कोई साधन नहीं बचता है। उन्होंने आगे कहा कि निवेश योजना के लिए आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है, जमीन अधिग्रहण के लिए ग्राम पंचायत और पेसा कानून के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन तक नहीं हुआ है, ग्रामीणों से किसी प्रकार की कोई सहमति नहीं ली। विधायक ने पत्र में रतलाम निवेश क्षेत्र योजना रद्द करने की मांग करते हुए जन आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
![BAP MLA Kamleshwar Dodiyar wrote letter]()
विधायक कमलेश डोडियार ने द सूत्र से बातचीत में बताया कि मैंने आपत्ति ली है, और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भी लिखा है, पहले भी आदिवासी समुदाय के साथ मैंने आंदोलन किया है, निवेश क्षेत्र योजना को निरस्त करने की मांग की थी। इसके बाद अधिकारी और पुलिस प्रशासन ने मेरे खिलाफ केस किए, कई तरह की समस्याओं का सामना किया और अगर योजना निरस्त नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश की सैलाना सीट से BAP यानी भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को पत्र लिखकर रतलाम निवेश क्षेत्र योजना निरस्त करने की मांग की है। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के पलसोडी, जुलवानिया, बिब्दौड़, सरवनी, रामपुरिया, जामथुन आदि गांवों को मिलाकर निर्माणाधीन रतलाम निवेश क्षेत्र योजना को जनहित में निरस्त करने की मांग की है।
निवेश क्षेत्र योजना निरस्त करने की मांग
आदिवासियों के अधिकारों का हो रहा उल्लंघन
BAP MLA Kamleshwar Dodiyar wrote letter
आंदोलन की दी चेतावनी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari