रतलाम पुलिस के हत्थे चढ़े कॉन्ट्रैक्ट किलर, गुजरात से भागे थे शूटर

Vikram Jain | Nov 19, 2024, 23:22 IST
Share
MP Ratlam police arrested murder accused
MP Ratlam police arrested murder accused

रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने गुजरात में व्यापारी की हत्या कर भागे तीन आरोपियों को नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया है। रतलाम पुलिस ने यह कार्रवाई गुजरात पुलिस की सूचना के बाद की।

मध्य प्रदेश की रतलाम पुलिस (Ratlam police) ने गुजरात के अहमदाबाद में फल व्यापारी की हत्या कर भागे तीन कॉन्ट्रेक्ट किलर को गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस की सूचना के बाद रतलाम की बिलपांक थाना पुलिस ने फोरलेन पर नाकाबंदी कर चेकिंग के दौरान उदयपुर-इंदौर बस में सवार हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शूटरों की तलाशी में लोडेड पिस्टल, मैगजीन और खंजर बरामद किया है। फिलहाल, रतलाम पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को गुजरात पुलिस को सौंप दिया है।

जानें पूरा मामला

अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर को फल व्यापारी की गोली मारकर हत्या की गई थी। वारदात के बाद तीनों कॉन्ट्रेक्ट किलर कुलदीप (22साल) निवासी मुरैना मध्य प्रदेश, अंकित भदौरिया (20 साल) निवासी भिंड और अन्नू राजपूत (24साल) निवासी कानपुर (यूपी) का नाम सामने आया था। पुलिस ने फरार तीनों आरोपियों की शुरू की थी, इस दौरान पता चला कि तीनों राजस्थान के उदयपुर में है। जब पुलिस इनका पीछा किया तो ये आरोपी उदयपुर से भागकर मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर होते रतलाम आ गए।

रतलाम पुलिस ने नाकाबंदी कर दबोचा

हत्या कर भागे आरोपियों को पकड़ने के लिए अहमदाबाद पुलिस ने रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से संपर्क किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी, जिसके बाद एसपी ने पुलिस टीम का गठन किया। बिलपांक पुलिस ने निरीक्षक अयूब खान के नेतृत्व में फोरलेन के टोल नाका पर नाकाबंदी की। इसके बाद पुलिस ने राजस्थान रोडवेज की बस को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान लोडेड पिस्टल, मैगजीन सहित खंजर बरामद किया गया है। ये तीनों शूटर उदयपुर से बस में भोपाल जाने के लिए बैठे थे।

उदयपुर से भोपाल जा रहे थे तीनों

रतलाम पुलिस की पूछताछ में कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने अहमदाबाद में फल व्यापारी की हत्या कर फरार होने का गुनाह कबूल किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह तीनों अहमदाबाद में हत्या करने के बाद राजस्थान भागे थे। इसके बाद रविवार शाम को तीनों राजस्थान के उदयपुर से रोडवेज बस में सवार हुए थे। वह भोपाल जाने की तैयारी में थे।

मृतक के भतीजे ने दी थी हत्या की सुपारी

घटनाक्रम को लेकर अहमदाबाद पुलिस ने खुलासा किया है। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने बताया कि फल व्यापारी बादामजी मोदी के भतीजे अशोक ने चाचा का मर्डर कराने के लिए 25 लाख रुपए की सुपारी दी थी। आरोपी अशोक मोदी ने हत्या की सुपारी अन्नू राजपूत को दी थी। इसके बाद आरोपी अन्नू राजपूत, कुलदीप और अंकित बाइक पर सवार होकर निकले और फल व्यापारी बादामजी मोदी को गोली मार दी थी, इसके बाद उन्हें अस्पताल में लाया गया था जहां उनकी मौत हो गई थी। वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे।

इधर, हत्या के मास्टरमाइंड अशोक ने भी वारदात को लेकर कुबूल किया है कि उसने अपने चाचा की हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर को 25 लाख की सुपारी दी थी, शूटरों को को 75 हजार रुपए दिए गए थे। फिलहाल, रतलाम पुलिस ने तीनों आरोपियों को अहमदाबाद पुलिस को सौंप दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • राजस्थान
  • Ratlam News
  • रतलाम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • हत्या का खुलासा
  • रतलाम पुलिस
  • रतलाम पुलिस का एक्शन
  • रतलाम एसपी अमित कुमार
  • गुजरात पुलिस
  • कॉन्ट्रैक्ट किलर
  • contract killer
  • अहमदाबाद हत्या मामला
  • हत्या की सुपारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं