MP में पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात, जन्मदिन पर मिलेगी एक दिन की छुट्टी

Vikram Jain | Nov 13, 2024, 20:08 IST
Share
Ratlam SP Amit Kumar birthday leave
Ratlam SP Amit Kumar birthday leave

मध्य प्रदेश के रतलाम में अब पुलिस कर्मचारी को जन्मदिन पर विशेष छुट्टी मिलेगी। वह अपने परिवार के अपना जन्मदिन मना सकेंगे। एसपी अमित कुमार की यह पहल पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

आमीन हुसैन@RATLAM

मध्य प्रदेश के रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अपने पुलिस स्टाफ को बड़ी सौगात दी है। जिसके तहत अब जिले के पुलिस कर्मियों को अपने जन्मदिन (birthday leave) पर एक दिन की विशेष छुट्टी दी जाएगी। यह पहल पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

परिवार के साथ जन्मदिन मनाएंगे पुलिसकर्मी

रतलाम जिले में पुलिस स्टाफ के किसी भी अधिकारी कर्मचारी का अगर जन्मदिन है तो उसे इस दिन की एक दिन की विशेष छुट्टी दी जाएगी। उस छुट्टी में वो अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना सकेंगे। और एसपी भी व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं देंगे। दरअसल, पुलिस की नौकरी में अक्सर उन्हें त्योहारों और छुट्टियों के दौरान भी ड्यूटी करना पड़ता है, जिससे पुलिस कर्मियों का पारिवारिक जीवन प्रभावित होता है। साथ परिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रतलाम के पुलिस अधीक्षक की यह पहल स्टाफ के लिए खुशियां लेकर आई।

दो पुलिसकर्मियों को मिली जन्मदिन की छुट्टी

मंगलवार को इस पहल के तहत रतलाम जिले के दो पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन पर एक दिन की छुट्टी दी गई, जिससे उन्होंने अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान एसपी ने भी जन्मदिन की शुभकामनायें दी। एसपी अमित कुमार (Ratlam SP Amit Kumar) ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस स्टाफ को उनके विशेष दिन पर परिवार के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करना है।

Ratlam SP Amit Kumar
Ratlam SP Amit Kumar

जन्मदिन पर दी जाएगी विशेष छुट्टी

द सूत्र से खास बातचीत में रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस स्टाफ के जन्मदिन के लिए विशेष छुट्टी की छूट दी है, स्टाफ में किसी का भी जन्मदिन होगा तो उसे 1 दिन की छुट्टी दी जाएगी। जिससे कर्मचारी- अधिकारी अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन बना सकेंगे।

एसपी ने बताया विशेष छुट्टी का उद्देश्य

एसपी अमित कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस स्टाफ को उनके विशेष दिन पर परिवार और अपनों के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करना है। एसपी अमित कुमार ने आगे कहा कि पुलिस कर्मचारियों के लिए यह छुट्टी मध्य प्रदेश शासन के गाइडलाइनों के तहत दी जाएगी, ताकि कर्मचारियों का भला हो और वे अपने परिवार के साथ खुशहाल समय बिता सकें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Ratlam News
  • रतलाम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस
  • रतलाम पुलिस
  • रतलाम एसपी अमित कुमार
  • Ratlam SP Amit Kumar
  • पुलिस कर्मियों को जन्मदिन की छुट्टी
  • birthday leave
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं