MP के सबसे अमीर विनोद अग्रवाल की कंपनी ने 6 करोड़ की बेंटले SUV खरीदी, रजिस्ट्रेशन में ही लगे 90 लाख

Rahul Garhwal | Apr 17, 2024, 17:16 IST
Share
MP richest man Vinod Agarwal company bought Bentley SUV worth Rs 6 crore
MP richest man Vinod Agarwal company bought Bentley SUV worth Rs 6 crore

मध्यप्रदेश के सबसे अमीर शख्स विनोद अग्रवाल की कंपनी ने 6 करोड़ की बेंटले SUV खरीदी है। इंदौर RTO में इसके रजिस्ट्रेशन में ही 90 लाख रुपए लगे हैं। ये सुपर लक्जरी कार 4.6 सेकंड में ही 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है।

Vinod Agarwal Company Bought Bentley SUV

संजय गुप्ता, INDORE. मध्यप्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति विनोद अग्रवाल की कंपनी अग्रवाल कोल ग्रुप ने 6 करोड़ की इंग्लैड की बेंटले कार खरीदी है। इस कार के आरटीओ रजिस्ट्रेशन के लिए कंपनी ने 90 लाख की राशि चुकाई है। परिवहन विभाग ने इसे रजिस्ट्रेशन नंबर जारी कर दिया है। ये सुपर लक्जरी कार 4.6 सेकंड में ही 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है, ये SUV है। इस कार के लिए इंदौर RTO में रजिस्टर्ड कराने के लिए 90 लाख रुपए टैक्स जमा किया है। कार का नंबर 8000 है।

दिल्ली के शोरूम से खरीदी गई

RTO से मिली जानकारी के अनुसार कार इंदौर के अग्रवाल कोल कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत हुई है। दिल्ली के एक्स शोरूम की कीमत 6 करोड़ रुपए है। कार की खासियत है कि नई डिजाइन की क्लाइमेट सीट के साथ शरीर और मॉइश्चर के हिसाब से तापमान का एडजस्टमेंट होता है। एयर वेंटिलेशन को ऑटो एडजस्ट करने का फीचर भी दिया गया है। कार में 3956 सीसी का इंजन दिया गया है जो 549.5 एचपी की पावर और 770 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार में 85 लीटर टैंक क्षमता वाली ये एक पेट्रोल कार है। कार की टॉप स्पीड 290 किलोमीटर प्रति घंटे है।

कार की सर्विसिंग के लिए बाहर से आते हैं मैकेनिक

जानकारी के अनुसार इस तरह की सुपर कार की सर्विसिंग के लिए इंदौर में सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके लिए दिल्ली और मुंबई में ही सर्विस सेंटर हैं। कार में कोई तकनीकी दिक्कत आती है तो मैकेनिक दिल्ली या मुंबई से आते हैं। यदि यहीं पर परेशानी ठीक नहीं होती है तो कार को ट्रॉले में रखकर दिल्ली या मुंबई ले जाया जाता है।

ये खबर भी पढ़िए..

सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि और बेटी सारा अचानक ये कहां पहुंच गईं

इंदौर में लग्जरी कार

इंदौर में ही उद्योगपति सुरेश सिंह भदौरिया ने 10 करोड़ 50 लाख रुपए (ऑनरोड प्राइस) की रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी थी। दूसरा, इंदौर के तपन अग्रवाल के पास गाड़ियों का नायाब कलेक्शन है। उनके गैराज में सबसे महंगी 11 करोड़ 50 लाख रुपए की रॉल्स रॉयस घोस्ट एक्सटेंडेड से लेकर 11 लाख रुपए की फोर्ड फिएस्टा तक है। 11 लग्जरी कार में से 4 मध्यप्रदेश की सबसे महंगी और इकलौती कार हैं।

Madhya Pradesh richest man Vinod Agarwal | Vinod Agarwal bought Bentley SUV | Bentley SUV worth 6 crores | Indore RTO Bentley SUV Registration | मध्यप्रदेश के सबसे अमीर शख्स विनोद अग्रवाल | विनोद अग्रवाल ने खरीदी बेंटले SUV | विनोद अग्रवाल की कंपनी ने बेंटले SUV खरीदी | 6 करोड़ की बेंटले SUV | इंदौर आरटीओ बेंटले SUV रजिस्ट्रेशन

Tags:
  • Madhya Pradesh richest man Vinod Agarwal
  • Vinod Agarwal bought Bentley SUV
  • Vinod Agarwal company bought Bentley SUV
  • Bentley SUV worth 6 crores
  • Indore RTO Bentley SUV Registration
  • मध्यप्रदेश के सबसे अमीर शख्स विनोद अग्रवाल
  • विनोद अग्रवाल ने खरीदी बेंटले SUV
  • विनोद अग्रवाल की कंपनी ने बेंटले SUV खरीदी
  • 6 करोड़ की बेंटले SUV
  • इंदौर आरटीओ बेंटले SUV रजिस्ट्रेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग