हुरून इंडिया रिच लिस्ट : मप्र के सबसे अमीरों की सूची में विनोद अग्रवाल नंबर वन तो दिलीप सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर, कुल 13 नामों में से 9 इंदौर के

Sanjay Gupta | Aug 29, 2024, 16:44 IST
Share
jitendra shrivastava
jitendra shrivastava

हुरून रिच लिस्ट में कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल मध्यप्रदेश के लगातार नंबर वन अमीर बने हुए हैं। दिग्गज कारोबारी दिलीप बिल्डकॉन ग्रुप के दिलीप सूर्यवंशी का नाम दूसरे नंबर पर है। बता दें कि इस सूची में 1000 करोड़ और इससे अधिक संपत्ति वाले शामिल होते हैं...

INDORE. हुरून इंडिया रिच लिस्ट ( Hurun India Rich List ) में भारत के सबसे अमीरों की सूची सामने आ गई है। इसमें मुकेश अंबानी को पछाड़कर गौतम अडानी फिर नंबर वन अमीर हो गए हैं, लेकिन बात मप्र की करें तो कई बड़े नाम हटे और कुछ जुड़े हैं। कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल ( Vinod Aggarwal ) मप्र के लगातार नंबर वन अमीर बने हुए हैं और एक साल में उनकी संपत्ति में 400 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं दिग्गज कारोबारी दिलीप बिल्डकॉन ग्रुप के दिलीप सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर हैं। इस सूची में 1000 करोड़ और इससे अधिक संपत्ति वाले शामिल होते हैं। इस सूची में मध्य प्रदेश के कुल 13 अरबपति शामिल हुए हैं। जिनमें इंदौर के 9 और भोपाल के 4 कारोबारी शामिल हैं।

यह है सूची में मप्र के टॉप कारोबारी...

b1a8d52b-f72
b1a8d52b-f72


देखें 2024 की लिस्ट...

देखें 2023 की लिस्ट...

thesootr
thesootr


अग्रवाल, जैन यह सभी 1000 करोड़ से हुए नीचे

साल 2023 की सूची से तुलना करें तो इस सूची में से सुधीर अग्रवाल बाहर हो गए हैं जिनकी संपत्ति 2700 करोड़ रुपए थी। उनके ही पार्टनर देवेंद्र जैन की पहले संपत्ति 1500 करोड़ रुपए थी यह भी बाहर हो चुके हैं। इसी तरह मनीष डबकरा 1000 करोड़ की संपत्ति के साथ सूची में थे वह भी बाहर हो चुके हैं।

इनकी संपत्ति में घट-बढ़

  • विनोद अग्रवाल बीते साल सूची में 300वें नंबर पर थे वह इस बार 394वें नंबर पर है। इनरी रेंक गिरी है, लेकिन संपत्ति 6700 करोड़ से बढ़कर 7100 करोड़ रुपए हो गई है।

  • इधर दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी की संपत्ति 3800 करोड़ रुपए हो गई है।
  • वहीं मूदंडा पहली बार इस सूची में आए हैं और आते ही मप्र में नंबर दो पोजीशन पर विनोद अग्रवाल के बाद आ गए हैं। हालांकि, देश में 709वीं रेंक है

  • वहीं पाटीदार परिवार पहली बार इस सूची में आया है दिनेश पाटीदार और सुनील पाटीदार दोनों इस सूची में कायम है।

  • राजरतन वाले सुनील चौरडिया की संपत्ति 600 करोड़ रुपए घट गई है, अब 2700 करोड़ से 2100 करोड़ हुई है। वह रेंक 1016 पर आ गए हैं पहले 628 पर थे। शेयर गिरने से यह स्थिति हुई है।

  • नितिन अग्रवाल की संपत्ति में 200 करोड़ का इजाफा हुआ है। हालांकि, रेंक गिरी है और 1201 से गिरकर 1378वें पर आ गए हैं।

  • विमल तोड़ी की संपत्ति 500 करोड़ रुपए बढ़ गई है।

आनंद ज्वेलर्स पहली बार सूची में आए

इस तरह आनंद ज्वेलर्स के गौरव आनंद और परिवार पहली बार इस सूची में शामिल हुए हैं। उनकी संपत्ति 1000 करोड़ रुपए आंकी गई है। पाटीदार परिवार और मूंदड़ा की तरह वह भी पहली बार इस सूची में शामिल हुए हैं।

क्या है हुरुन रिपोर्ट

हुरुन रिपोर्ट एक अग्रणी शोध, लक्जरी प्रकाशन और इवेंट समूह है जिसकी स्थापना 1998 में लंदन में हुई थी हुरुन रिपोर्ट भारत, चीन, फ्रांस,यूके,यूएसए,ऑस्ट्रेलिया,जापान,कनाडा और लक्जमबर्ग में कार्य करता है। यह दुनिया भर में सबसे अमीर व्यक्तियों के मूल्यांकन के लिए मान्यता प्राप्त संस्था है। हुरुन रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर अमीरों की सूची का सबसे बड़ा संकलक है।

हुरुन रिपोर्ट के चार विभाग हैं...

हुरुन रिपोर्ट मीडिया- यह विभाग डिजिटल मीडिया और चार पत्रिकाओं का एक समूह है।

हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट, हुरुन कॉन्फ्रेंस- यह उद्यमियों के लिए कार्य करने वाला इवेंट विभाग है।

हुरुन इन्वेस्टमेंट- यह विभाग तकनीक, मीडिया और शिक्षा में निवेश करता है।

हुरुन की भारत में शुरुआत कब?

हुरुन इंडिया की शुरुआत साल 2012 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से स्रातक अनस रहमान जुनैद के नेतृत्व में हुई थी। जुनैद की मुलाकात हुरुन ग्लोबल के संस्थापक रूपर्ट हूगेवेरफ से ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के माध्यम से हुई। साल 2012 के बाद से ही हुरुन भारत में काम कर रहा है।

कई चरणों में होती है इंडिया रिच लिस्ट को तैयार करने की प्रक्रिया

  1. हुरुन इंडिया टीम रिच लिस्ट को तैयार करने के लिए भारत की बड़ी कंपनियों, स्टार्टअप्स और अमीर व्यक्तियों से संबंधित फाइनेंशियल आंकड़ों को इकट्ठा करती है।
    2. इन आंकड़ों में शेयर बाजार की जानकारी, कंपनियों के वित्तीय रिपोर्ट और पब्लिक सोर्सेज से मिला डेटा शामिल होता है।
    3. हुरुन इंडिया की टीम व्यक्तिगत रूप से भी लोगों से संपर्क करके उनकी संपत्ति की जानकारी लेती है।
    4. इसके बाद इकट्ठा किए गए डेटा के आधार पर हर व्यक्ति की कुल संपत्ति का आकलन किया जाता है।

  2. 5. इसके बाद फिर फाइनल लिस्ट जारी की जाती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • दिलीप बिल्डकॉन
  • Vinod Aggarwal
  • Hurun ​​Rich List
  • हुरुन इंडिया रिच लिस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा