साल में सिर्फ 2 रुपए कमाता है यह परिवार! तहसीलदार ने जारी किया आय प्रमाण पत्र
Vikram Jain | Sept 30, 2024, 21:20 IST
MP Sagar Banda Tehsildar issues of Rs 2 income certificate
मध्य प्रदेश में एक परिवार की सालाना कमाई सिर्फ 2 रुपए है, ये हम नहीं कहते बल्कि आय प्रमाण पत्र बताता है। लोक सेवा केंद्र में आवेदन करने के बाद यह सर्टिफिकेट तहसीलदार ने जारी किया है। जानें पूरा मामला
BHOPAL. मध्य प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में किस तरह लापरवाही बरती जा रही है। इसकी हकीकत सागर जिले के बंडा में देखने को मिली है। यहां तहसीलदार ने छात्र के परिवार की वार्षिक आय 2 रुपए होने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। छात्र ने आवेदन करते समय परिवार की वार्षिक आय 40 हजार रुपए बताई थी, लेकिन लोक सेवा केंद्र ने 40 हजार की जगह 2 रुपए इनकम दर्ज कर दी। अब यह सर्टिफिकेट (Certificate) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
दरअसल, बंडा के ग्राम घोघरा के रहने वाले बलराम चढ़ार ने लोक सेवा केंद्र में आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) बनाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन करते समय बलराम चढ़ार ने वार्षिक आय 40 हजार रुपए बताई थी, लेकिन लोक सेवा केंद्र में ऑनलाइन आवेदन करते समय 40 हजार की जगह आमदनी 2 रुपए दर्ज कर दी गई।
![income certificate]()
ऑनलाइन आवेदन के बाद सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान आवेदन बाबू से लेकर तहसीलदार तक पहुंचा। इसके बाद तत्कालीन बंडा तहसीलदार ज्ञानचंद्र राय (Tehsildar Gyanchandra Rai) ने आवेदन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान तहसीलदार ने भी नहीं देखा कि सालाना इनकम मात्र 2 रुपए लिखी है। यह सर्टिफिकेट जारी 8 जनवरी 2024 को जारी किया गया।
लोक सेवा केंद्र की इस बड़ी गड़बड़ी पर किसी ने ध्यान दिया। आखिर में तहसीलदार ने भी साइन करके सर्टिफिकेट जारी कर दिया। यह सर्टिफिकेट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसको लेकर यूजर्स प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अब मामला सामने आने के बाद वर्तमान तहसीलदार महेंद्र सिंह चौहान (Tehsildar Mahendra Singh Chauhan) ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है।
जानें पूरा मामला
income certificate
जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्टिफिकेट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman