पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले-कांग्रेस नेता BJP में स्वीकार नहीं

Vikram Jain | Nov 10, 2024, 18:10 IST
Share
MP Sagar former minister Bhupendra Singh statement on leaders coming from Congress to BJP
MP Sagar former minister Bhupendra Singh statement on leaders coming from Congress to BJP

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ऐसा बयान दिया, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं को मैं कभी भी स्वीकार नहीं करूंगा।

निलेश कुमार@sagar मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आए नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे कांग्रेसियों को स्वीकार नहीं करेंगे। मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता जिनसे कभी प्रताड़ित रहा हो उनको पार्टी स्वीकार करें या न करें, लेकिन मैं बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करूंगा।

मुझे स्वीकार नहीं कांग्रेसी

दरअसल, पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह के सागर में समर्थकों द्वारा दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिनसे कभी बीजेपी कार्यकर्ता प्रताड़ित रहा है, उनको बीजेपी स्वीकार करें या नहीं करें, लेकिन वह स्वीकार नहीं करेंगे।

एक समय कांग्रेस का था आतंक

भूपेंद्र सिंह (Former minister Bhupendra Singh) ने आगे कहा कि एक समय खुरई में कांग्रेस का इतना आतंक था कि कोई भी बीजेपी से जुड़ा व्यक्ति पार्षद या सरपंच यहां तक की विधायक तक के लिए फॉर्म नहीं भर सकता था। बीजेपी ने मुझसे कहा कि खुरई से चुनाव लड़ना है तो मैं तैयार हो गया।

कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं पर साधा निशाना

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई के पूर्व कांग्रेस विधायक अरुणोदय चौबे और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा हैं। इससे पहले भी पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की मंत्री गोविंद राजपूत से अदावत कई बार सामने आ चुकी है। भूपेंद्र सिंह ने कुछ दिनों पहले सागर पुलिस पर फोन टेपिंग के सनसनीखेज आरोप लगाए थे। अब कांग्रेस से बीजेपी में आये नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोला हैं।

भूपेंद्र सिंह के प्रतिद्वंदी रहे हैं दोनों कांग्रेसी

बता दें कि सुरखी से विधायक मंत्री गोविंद राजपूत और खुरई के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए हैं। सुरखी और खुरई विधानसभा क्षेत्रों में दोनों पूर्व कांग्रेसी भूपेंद्र सिंह के प्रतिद्वंदी रहे हैं। अब कांग्रेस से बीजेपी में एंट्री लेने वाले नेताओं पर भूपेंद्र सिंह के बयान की काफी चर्चा हो रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • Former minister Bhupendra Singh
  • मध्य प्रदेश
  • भूपेंद्र सिंह
  • सागर न्यूज
  • खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं