सहारा इंडिया रिफंड : MP के निवेशकों के करोड़ों डूबे, अब तक सिर्फ 5% रिकवरी, विधानसभा में खुलासा

Sanjay Dhiman | Feb 25, 2026, 18:50 IST
Share
Sahara India Refund MP investors lost crores of rupees
Photograph: (the sootr)

सहारा समूह ने मध्य प्रदेश के निवेशकों से 6,689 करोड़ रुपए लिए थे, लेकिन अब तक केवल 355 करोड़ रुपए ही वापस किए गए हैं। विपक्ष ने इसे केवल पांच प्रतिशत रिकवरी बताया है।

News in Short

  • भारी निवेश: सहारा इंडिया में मध्य प्रदेश के निवेशकों के कुल ₹6,689 करोड़ रुपए फंसें हैं।
  • कम रिकवरी: विधानसभा में बताया गया कि अब तक मात्र ₹355 करोड़ ही वापस मिले।
  • विपक्ष का हमला: कांग्रेस ने केवल 5% रिकवरी होने पर सरकार को सदन में घेरा।
  • कानूनी कार्रवाई: पिछले 6 वर्षों में सहारा के खिलाफ कुल 123 FIR दर्ज की गई हैं।
  • सरकारी मजबूरी: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले, मामला सुप्रीम कोर्ट में होने से शासन मजबूर है।

News in Detail

BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन सहारा समूह को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने एक सवाल के जबाव में बताया कि सहारा ने प्रदेश के निवेशकों से 6,689 करोड़ रुपए की राशि जमा की थी। अब तक इसमें से केवल 355 करोड़ रुपए ही निवेशकों को वापस किए गए हैं। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सहारा के निवेशकों को लेकर सवाल उठाए थे।

विपक्ष का आरोप: सिर्फ 5% रिकवरी

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने मंत्री के जवाब पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पांच प्रतिशत रिकवरी है, जो कि बहुत कम है। वे यह भी जानना चाहते थे कि सरकार अब तक क्यों चुप है, रिकवरी की क्या योजना है। इसके जवाब में मंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर ही कार्रवाई हो रही है। यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।

यह खबरें भी पढ़ें..

एमपी विधानसभा में उच्च शिक्षा पर दोहरी चर्चा : 140 पद खाली तो कहीं 27.50 करोड़ के भुगतान पर सवाल

एमपी विधानसभा बजट सत्र का छठवां दिन, हेमंत कटारे पर टिकी सबकी नजरें

एफआईआर और उच्च न्यायालय में दायर याचिकाएं

मंत्री पटेल ने बताया कि इस मामले में 123 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से 4 एफआईआर हाल ही में मुरैना जिले में हुई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हजारों छोटे निवेशकों ने भी सहारा में पैसा डाला था। इन लोगों ने भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एफआईआर दर्ज करवाईं। इन सभी एफआईआर को मुख्य एफआईआर के साथ मर्ज किया गया है।

रिकवरी की योजना: क्या है सरकार की मजबूरी?

विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह पूरा मामला न्यायालय में विचाराधीन है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की अपनी मजबूरियां हैं। सरकार के पास सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बिना कोई कार्रवाई करना संभव नहीं है। कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निवेशकों को इंतजार: क्या मिलेगा उन्हें पूरा पैसा?-

सहारा मामले के निवेशकों के लिए यह एक गंभीर सवाल बन गया है कि क्या उन्हें पूरी राशि वापस मिल पाएगी। फिलहाल तो यह स्थिति स्पष्ट नहीं है। सरकार के बयान के अनुसार पूरी रिकवरी का प्रयास जारी है, और यह सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत ही होगा।

एमपी में सहारा इंडिया निवेश के मुख्य आंकड़े

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार:

  • कुल निवेश राशि: सहारा इंडिया ने मध्य प्रदेश के निवेशकों के लगभग ₹6,689 करोड़ दबाएं हैं।
  • शिकायती आवेदनों की संख्या: प्रदेश भर से अब तक 9 लाख से अधिक निवेशकों ने अपनी राशि वापस पाने के लिए सरकार के पास आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई है।
  • कितना पैसा वापस मिला: अभी तक केवल ₹355 करोड़ की राशि ही निवेशकों को वापस लौटाई जा सकी है।
  • रिकवरी का प्रतिशत: कुल फंसे हुए पैसे का अब तक सिर्फ 5% हिस्सा ही लोगों के पास वापस पहुंचा है।
यह खबरें भी पढ़ें..

विधायक से अभद्रता पर तहसीलदार ने भेजा माफीनामा, विधानसभा में स्पीकर ने की सुलह की घोषणा

विधानसभा में लाड़ली बहना योजना पर बड़ा खुलासा, 6.28 लाख नाम घटे, हजारों लाड़लियों का अटका पैसा



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • सहारा इंडिया
  • बजट सत्र
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल
  • कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा