संविदा नीति पर हाईकोर्ट का आदेश, सरकार ने मांगी कर्मचारियों की जानकारी

Deeksha Nandini Mehra | Aug 15, 2024, 09:59 IST
Share
mp samvida neeti
mp samvida neeti

मध्‍य प्रदेश हाईकोर्ट (High Court) के आदेश के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 12 योजनाओं और महकमों के संविदा कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।

मध्य प्रदेश में संविदा नीति के पूरी तरह लागू न होने को लेकर सरकार अब हाई कोर्ट (High Court) के आदेश का पालन कर रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (Contract policy in Madhya Pradesh) ने राज्य की 12 योजनाओं और विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों से जुड़ी जानकारी मांगी है। यह जानकारी उन कर्मचारियों की है, जिन्होंने वेतन या ग्रेड पे में वृद्धि के लिए आवेदन किया है।

विभाग द्वारा जारी किए गए सर्कुलर में एक 17 कॉलम का फॉर्मेट अटैच किया गया है, जिसमें इन कर्मचारियों से संबंधित जानकारी मांगी गई है।

संविदा कर्मचारियों के वेतन का निर्धारण किया जाए

मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि 5 जून 2018 और 22 जुलाई 2023 को मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने संविदा नीति को लेकर निर्देश जारी किए थे।

इन निर्देशों में यह कहा गया था कि नियमित पदों के अनुसार समकक्षता तय करते हुए संविदा कर्मचारियों के वेतन का निर्धारण किया जाए। इस मुद्दे पर सरकार को अदालत के निर्देशों का पालन कर रही है और संविदा नीति को लेकर विभागों से संबंधित जानकारी एकत्र की जा रही है।

नई संविदा नीति लागू

आपको बता दें कि प्रदेश के ऊर्जा विभाग ने नई संविदा नीति को लागू कर दिया है। नई नीति के बाद अब ऊर्जा विभाग में काम करने वाले संविदाकर्मियों को कई फायदे होंगे और नियमित कर्मचारियों की तरह सुविधाएं मिलने लगेगीं। नई नीति लागू होने के बाद संविदाकर्मियों को सिर्फ तभी बर्खास्त किया जा सकेगा, जब उनका प्रदर्शन असंतोषजनक हो या वे अनुशासनात्मक कार्रवाई के अधीन हों।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • High Court
  • हाई कोर्ट
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
  • मध्य प्रदेश में संविदा नीति
  • MP Goverment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा