एमपी में प्रेमिका के साथ पकड़ाया ASI, पुलिस चौकी के सामने बीवी ने चप्पलों से पीटा

Sourabh Bhatnagar | Nov 21, 2025, 10:39 IST
Share
MP-SATNA-asi-was-beaten-with-slippers-by-his-wife
MP-SATNA-asi-was-beaten-with-slippers-by-his-wife

सतना में एएसआई दूसरी महिला के साथ अस्पताल परिसर में बैठा था। तभी उनकी पत्नी भी वहां पहुंच गई और गुस्से में पति को पीटना शुरू कर दिया। क्या है पूरा मामला... आइए जानते हैं

satna news: सतना जिला अस्पताल परिसर की पुलिस चौकी में गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख सब हैरान रह गए। एक महिला अपने पुलिसकर्मी पति पर धोखा देने का आरोप लगाकर उसे जमकर पीटा।

ये सब उस वक्त हुआ जब महिला ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ देखा। फिर क्या था, गुस्से से आगबबूला होकर महिला ने चौकी के अंदर ही हंगामा मचा दिया।

पुलिसकर्मी भी दंग रह गए और वहां मौजूद लोग तो बस तमाशा देख रहे थे।

60c71c8e-58b
60c71c8e-58b

क्या हुआ था

जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन में एएसआई के पद पर तैनात रामायण सिंह अपनी कथित प्रेमिका और एक छोटे बच्चे के साथ सतना जिला अस्पताल परिसर की पुलिस चौकी में मौजूद थे।

जैसे ही उनकी पत्नी अनीता सिंह ने उन्हें देखा, वह आगबबूला हो गईं। अनीता ने तुरंत आरोप लगाते हुए अपने पति पर हाथ उठा दिया। आरोप है कि ये सब देखकर चौकी में तैनात बाकी पुलिसकर्मी बस खड़े होकर तमाशा देखते रहे। किसी ने भी इस विवाद को शांत करने की कोशिश नहीं की।

6726b2fa-c2b
6726b2fa-c2b

खबरें ये भी...

एमपी में नशेड़ी एएसआई ने बाइक सवारों को रौंदा, शिक्षक की मौत, पत्नी-बच्चों सहित कई घायल

इंदौर ट्रक हादसाः क्या किए सुरक्षा उपाय, इंदौर पुलिस कमिश्नर हाईकोर्ट में देंगे जवाब

6 महीने से घर नहीं आया ASI

एएसआई रामायण सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने बताया कि पति पिछले 6 महीने से घर नहीं आ रहे थे। जब भी महिला कॉल करती, तो वह कुछ नहीं बताते थे।

आज उन्हें उसी महिला के साथ देखा। न तो वह घर खर्च भेज रहे थे और न ही घर आते थे। अनीता ने इस मामले की शिकायत एसपी से की थी, लेकिन बाद में वापस ले ली।

पिता को कार में महिला और बच्चे के साथ देखा

एएसआई रामायण सिंह के बेटे प्रतीक ने बताया कि वह मां (अनीता) के साथ बाजार गए थे। तभी स्टेशन रोड पर पिता को कार में महिला और बच्चे के साथ जाते हुए देखा।

उन्होंने उनका पीछा किया और जिला अस्पताल में मिलकर उनसे सवाल किया (मध्य प्रदेश समाचार)। बेटे के मुताबिक, एएसआई महिला के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाए।

खबरें ये भी...

एमपी में पेट्रोल पंप संचालक की गुंडागर्दी, एएसआई और उनके बेटे को जमकर पीटा

छतरपुर में दबंगों की गुंडागर्दी, महिला को हाथ-पैर बांधकर पीटा, वीडियो हो गया वायरल

मामला अब कहां है?

MP Crime News :जिला अस्पताल परिसर में यह हंगामा (ASI को बीवी ने चप्पलों से पीटा) काफी देर तक चलता रहा। विवाद बढ़ने और शोर-शराबे के बाद दोनों पक्षों को समझाकर सतना कोतवाली भेज दिया गया। मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई।

Tags:
  • MP Crime News
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • satna news
  • ASI को बीवी ने चप्पलों से पीटा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि