Satna Crime News : कमरे में मां और दो बेटों की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला पति का शव, जानें दिल दहला देने वाली पूरी वारदात

Vikram Jain | Jul 10, 2024, 18:54 IST
Share
MP Satna Crime 4 people same family died
MP Satna Crime 4 people same family died

मध्‍य प्रदेश के सतना में मां और 2 बच्चों की हत्या से सनसनी फैल गई। महिला के पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। यह सनसनीखेज वारदात नजीराबाद इलाके में हुई।

शुभम शुक्ला, SATNA. मध्य प्रदेश के सतना में एक दिल दहला देने वाला जघन्य हत्याकांड सामने आया है। यहां घर में महिला और उसके 2 मासूम बेटों के लहूलुहान शव मिले हैं। तीनों को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं घर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक में पति का शव मिला है। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने पूरे पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया।

नजीराबाद इलाके में सनसनीखेज वारदात

यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के नजीराबाद इलाके में हुई। यहां किराए से रहने आए मजदूर परिवार की महिला का शव कमरे में लहूलुहान हालत में मिला। साथ जमीन पर दो बच्चों के शव मिले है। देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि तीनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। वहीं पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंच गए हैं। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें... रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने फिर साफ की गंदगी, टॉयलेट में झाड़ू लगाते Video वायरल

किराए से मकान लेकर रह रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि यह लोग तिघरा गांव का रहने वाले हैं। यह परिवार हरदौल बाबा मंदिर के पास एक मकान में परिवार किराए से रहता था। परिवार के मुखिया का नाम राजेश चौधरी है। वहीं, उनकी पत्नी का नाम संगीता है। बेटे निखिल और ऋषभ हैं। बुधवार सुबह आवाज नहीं आई तो मकान मालकिन देखने पहुंची। यहां संगीता और दोनों बच्चों के शव पड़े थे। ​​​​राकेश घर पर नहीं था। राजेश को ढूंढने पर उसका का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला। जानकारी के अनुसार, राजेश चौधरी मजदूरी का काम करता था और अपने परिचित के इस मकान में रहने के लिए आया था।

हत्या करने बाद आत्महत्या करने की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि पति राजेश ने अपनी पत्नी संगीता और दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनकी हत्या हुई है या फिर लोगों ने आत्महत्या की है।

ये खबर भी पढ़ें... स्कूल की लिस्ट जारी करने से 2 महीने पहले ही ऑर्डर कर देते थे किताबें

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सतना एसपी आशुतोष गुप्ता भी पहुंचे। मामले में पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर इन्वेस्टिगेशन की जा रही है, शवों को पीएम के लिए भेजा गया है, पीएम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के बाद ही यह पता लग सकेगा कि इस पूरे घटना के पीछे का क्या कारण है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • हत्या या आत्महत्या
  • सतना न्यूज
  • Satna crime news
  • सतना क्राइम न्यूज
  • सतना में मां और बेटों की हत्या
  • सतना में ट्रिपल मर्डर
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश

By Mukesh Sharma

मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस

By Sandeep Kumar

राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

By Jitendra Shrivastava

सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।

By Raghvendra Singh Rathore

चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी