जल्द बदलेगा सतना जिले का नक्शा, चित्रकूट बनेगी 9वीं नई तहसील

Vikram Jain | Updated:
Share
MP Satna district new tehsil Chitrakoot
MP Satna district new tehsil Chitrakoot

मध्य प्रदेश के सतना जिले में चित्रकूट नाम की नई तहसील बनेगी, मझगवां से विभाजित होकर बनने वाली नई तहसील चित्रकूट 9वीं तहसील होगी। इसको लेकर राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के नक्शे में जल्द ही बदलाव देखने का मिलेगा। राज्य में तहसीलों में परिवर्तन हो जाएगा। सतना जिले के नक्शे में परिवर्तन होगा जिसके साथ एक नई तहसील अस्तित्व में आएगी। सतना में चित्रकूट नई तहसील बनेगी। नई तहसील चित्रकूट 24 नवंबर के बाद मूर्तरूप लेगी। यह सतना की नौंवीं तहसील होगी। इसको लेकर राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

मझगवां से टूटकर बनेगी नई तहसील

सतना में मझगवां तहसील को विभाजित कर चित्रकूट को नई तहसील बनाया जाएगा, जो 24 नवंबर को आकार लेगी। नई तहसील चित्रकूट में 111 गांव आएंगे, जोकि 34 पटवारी हल्कों के अंतर्गत आएंगे। इसमें राजस्व निरीक्षक मंडल चित्रकूट के 9 पटवारी हल्के शामिल किए गए हैं। राजस्व निरीक्षक मंडल बरौंधा के 25 पटवारी हल्के शामिल किए हैं। चित्रकूट सतना जिले की नौवीं तहसील बनेगी। नई तहसील के गठन पर मझगवां तहसील कम हो जाएगी, जिससे 21 पटवारी हल्के बचेंगे जिसमें 101 गांव शामिल रहेंगे।

बदलने वाली है आपके शहर की सीमा, परिसीमन आयोग को जाएंगे प्रस्ताव

यूपी से सटकर बनेगी नई तहसील

प्रस्तावित नई तहसील चित्रकूट उत्तर प्रदेश से सटकर बनेगी। उत्तरी सीमा में यूपी तो दक्षिणी सीमा में मझगवां तहसील और पन्ना तहसील होगी। नई तहसील की पूर्वी सीमा यूपी और मझगवां से जुड़ेगी। पश्चिमी सीमा में यूपी और पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील पड़ेगी।

अब कलेक्टर नहीं होंगे चित्रकूट विकास प्राधिकरण के मुखिया, SAS अधिकारी बनेंगे CEO, 16 पदों को मंजूरी

अभी 8 तहसीलें, चित्रकूट 9वीं होगी

नई तहसील चित्रकूट प्रभावी प्रशासन और लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई है। वर्तमान में सतना जिले में 8 तहसीलें हैं, जिमनें मझगवां, नागौद, रघुराजनगर, उचेहरा, रामपुर बघेलान, कोटर, बिरसिंहपुर और कोठी तहसीलें शामिल हैं। चित्रकूट सतना जिले की नौवीं तहसील होगी। सतना में 9वीं तहसील के रूप में नई तहसील चित्रकूट के लिए राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chitrakoot
  • चित्रकूट
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Satna News
  • satna
  • सतना
  • सतना न्यूज
  • Satna news in hindi
  • चित्रकूट धाम
  • चित्रकूट तहसील
  • new tehsil Chitrakoot
  • सतना जिले की तहसीलें
2166 करोड़ का बजट, फिर भी सफाई के 26 लाख अटके! जबलपुर नगर निगम पर एमपी हाईकोर्ट सख्त

By Neel Tiwari

2166 करोड़ का बजट, फिर भी सफाई के 26 लाख अटके! जबलपुर नगर निगम पर एमपी हाईकोर्ट सख्त
महादेव सट्टा कांड के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को कोर्ट से झटका, 2 दिसंबर तक जेल में रहेगा आरोपी

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा कांड के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को कोर्ट से झटका, 2 दिसंबर तक जेल में रहेगा आरोपी
MP हाई कोर्ट में AI से बना फर्जी केस पकड़ा गया, सरकारी वकील के जवाब पर जस्टिस नाराज, पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी रद्द

By Neel Tiwari

MP हाई कोर्ट में AI से बना फर्जी केस पकड़ा गया, सरकारी वकील के जवाब पर जस्टिस नाराज, पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी रद्द
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 7 साल के भीतर छोटी सजा मिलने पर भी कर्मचारी प्रमोशन के लिए होंगे योग्य

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 7 साल के भीतर छोटी सजा मिलने पर भी कर्मचारी प्रमोशन के लिए होंगे योग्य
हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा, संविदा और डेली वेजेस नर्सों ने संभाली ड्यूटी, नियमित नर्सों की हड़ताल जारी

By VINAY VERMA

हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा, संविदा और डेली वेजेस नर्सों ने संभाली ड्यूटी, नियमित नर्सों की हड़ताल जारी
कान्हा में बाघों की मौत पर हाईकोर्ट का पारा हाई, AAG को लगाई फटकार, डायरेक्टर तलब

By Neel Tiwari

कान्हा में बाघों की मौत पर हाईकोर्ट का पारा हाई, AAG को लगाई फटकार, डायरेक्टर तलब
देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को रायपुर में लोकल हॉलिडे, नवा रायपुर से राजधानी तक सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

By VINAY VERMA

देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को रायपुर में लोकल हॉलिडे, नवा रायपुर से राजधानी तक सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद