MP : सतना में तिहरे हत्याकांड का खुलासा , परिवार को खत्म करने के बाद पति ने की थी आत्महत्या , जानें क्यों दिया वारदात को अंजाम

Vikram Jain | Jul 12, 2024, 24:21 IST
Share
MP Satna triple murder and suicide case Revelation
MP Satna triple murder and suicide case Revelation

मध्य प्रदेश के सतना में ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा हो गया है। पति राकेश ने ही पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने दिल दहला देने वाले कांड में बड़ा खुलासा किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सतना जिले में नजीराबाद में बुधवार को हुए दिलदहलाने वाले हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यहां घर में महिला और उसके दो बेटों की हत्या महिला के पति ने ही थी। इस शख्स ने पत्नी और बेटों को मारने के बाद ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने खुलासा कि पत्नी के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर पति ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पत्नी अपने प्रेमी से बात करना बंद नहीं कर रही थी, जिसके कारण उसके पति ने गुस्से में ऐसा कदम उठाया।

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में लव ट्रायंगल देखने को मिला है। मृतक राकेश चौधरी की पत्नी संगीता का शादी से पहले कमलेश चौधरी नाम के शख्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति राकेश ने कई कोशिश की थी कि संगीता शादी के पहले के अफेयर को भूल जाए और साथ रहने लगे, लेकिन वह बार-बार अपने प्रेमी के पास चली जाती थी।

दूसरे युवक से चल रहा था संगीता का अफेयर

एसपी ने आगे बताया कि संगीता कमलेश से शादी करना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कमलेश अभी कटनी में रहता है। राकेश से शादी के बाद भी वह कमलेश के संपर्क में रही। वह उससे फोन पर बात करती थी, कई बार ससुराल से भाग कर उसके पास कटनी भी चली जाती थी। 15 फरवरी को भी संगीता कमलेश के पास चली गई थी। हालांकि कुछ दिनों बाद वह राकेश के पास वापस आ गई थी। 14 जून को वह दोनों बेटों ऋषभ और निखिल को साथ लेकर कमलेश के पास कटनी चली गई थी।

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में लगी आग , मचा हड़कंप , ट्रेन से निकलकर भागे यात्री , देखें वीडियो

बेटे के एडमिशन फॉर्म में पिता की जगह लिखवाया प्रेमी का नाम

पुलिस की जांच में मिले दस्तावेज में सामने आया है कि राकेश और उसकी पत्नी संगीता के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। पुलिस की जांच यह भी सामने आया कि संगीता ने 29 जून को कटनी के झिंझरी के स्कूल में बड़े बेटे निखिल का एडमिशन करवाया था। स्कूल के फॉर्म में उसने पिता राकेश के स्थान पर प्रेमी कमलेश का नाम लिखवाया। इसके बाद 5 जुलाई को वह वापस राकेश के पास लौट आई। जिसके बाद राकेश ने उसे फिर से माफ कर दिया और सतना में परिवार के साथ किराए से कमरा खोजने लगा।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर यह आया सामने

एसपी ने बताया कि वारदात के बाद एक घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने पर सामने आया कि राकेश चौधरी रात 12 बजकर 7 मिनट पर हाथ में कुछ लिए हुए कमरे से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। वह जल्दबाजी में हाथ पोंछते हुए जाता दिखाई पड़ा। इसके बाद कमरे में कोई आता-जाता दिखाई नहीं दिया। सुबह मकान मालकिन चंदा दिखाई पड़ी, जिसने जब खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर संगीता (24), निखिल (8) और ऋषभ (6) की खून से लथपथ शव दिखाई दिए।

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में थाना प्रभारी के केबिन में घुसकर युवक ने पी सिगरेट , खुद को बताया DSP, बोला- TI कहां है… देखें Video

मोबाइल की कॉल हिस्ट्री की जांच में यह आया सामने

एसपी ने बताया कि घटना स्थल के पास एक घर में लगे सीसीटीवी खंगालने पर सामने आया कि मंगलवार शाम को संगीता फोन पर बात करने के लिए बाहर निकलती है। राकेश थोड़ी देर बाद बाहर आता है और उसे वापस अंदर ले जाता है। आधी रात के ठीक बाद राकेश घर से बाहर निकलता हुआ दिखता है। वह बाहर से दरवाजा बंद करके चला जाता है। संगीता के मोबाइल की कॉल हिस्ट्री से पता चला कि उसकी बात अपने प्रेमी कमलेश चौधरी से ही चल रही थी।

आधी रात को पत्नी और बच्चों की हत्या

पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी राकेश चौधरी रात 12 बजे कमरे से बाहर जाते कैमरे में कैद हुआ। इस दौरान बाहर हाथ पोंछते हुए नजर आ है। इससे पहले राकेश ने धारदार हथियार से पत्नी संगीता, ,बेटे निखिल और ऋषभ की हत्या की। बाद में राकेश की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली थी।

फॉरेंसिक जांच में हुआ खुलासा

जब फॉरेंसिक जांच में उसके शरीर की जांच की तो वे उसकी शर्ट पर खून के छींटों को देखकर एक्सपर्ट हैरान रह गए। ये सेंपल उसकी चोटों से मेल नहीं खा रहे थे। तब तक घर पर उसकी पत्नी संगीता और बच्चों निखिल और ऋषभ के खून से सने शव मिले थे। पुलिस का कहना है कि कमरे की दीवारों और छत पर खून के छींटे राकेश की शर्ट से मेल खाते थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Satna Triple Murder
  • सतना ट्रिपल मर्डर केस
  • सतना ट्रिपल मर्डर में खुलासा
  • लव ट्रायंगल बना हत्या का कारण
  • सतना हत्याकांड
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...