सिया विवाद में राज्य सरकार के निर्देश पर कार्रवाई, प्रभारी अफसर को हटाया
Rohit Sahu | Jun 10, 2025, 09:07 IST
SEIAA vivad
सिया में दो दिन में 450 पर्यावरणीय मंजूरी जारी करने के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। सरकार ने पहले कदम के तौर पर आलोक नायक को हटाया, उमामहेश्वरी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
स्टेट एनवायरोमेंट इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी (SEIAA) मध्यप्रदेश में लंबे समय से विवाद के आरोपों से घिरी हुई है। 450 पर्यावरणीय प्रोजेक्ट की मंजूरियों (environment clearance) को लेकर शुरू हुए विवाद में अब राज्य सरकारी ने हस्तक्षेप किया है। सरकार के निर्देश पर एप्को के चीफ साइंटिफिक अफसर आलोक नायक को सिया के प्रभारी अधिकारी पद से हटा दिया गया है। एप्को के प्रभारी कार्यपालन संचालक श्रीमन शुक्ला ने सोमवार को इसका आदेश जारी किया।
सिया के प्रभारी अधिकारी का जिम्मा अब एप्को के प्रशासनिक अफसर और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मनोहर पाटिल को दिया गया है। उधर, एप्को की कार्यकारी संचालक आर. उमा महेश्वरी 22 मई से लगातार छुट्टी पर हैं। उन्होंने तीसरी बार छुट्टी बढ़ाने का आवेदन दिया है।
सिया के चेयरमैन शिवनारायण सिंह चौहान लगातार उमामहेश्वरी की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने तीन महीनों में शासन को 22 पत्र भेजे, जिनमें आरोप है कि उमामहेश्वरी ने जानबूझकर सिया की बैठकें नहीं बुलाईं और ना ही जरूरी एजेंडा रखा। यह शिकायत अब केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय तक पहुंच चुकी है।
मार्च से मई 2025 के बीच सिया में नियमित बैठकें नहीं हुईं। 28 मार्च से 21 अप्रैल तक एक भी बैठक आयोजित नहीं हुई। सचिव स्तर पर सैकड़ों फाइलें लंबित पड़ी रहीं। जब बैठकें हुईं भी, तो उनमें अधूरा एजेंडा रखा गया। फिर अचानक 2 दिन में 450 मंजूरी फाइलों को क्लियर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें...450 पर्यावरणीय मंजूरियों को लेकर सिया विवाद गहराया, मुख्य सचिव की बैठक के बाद भी नहीं बनी सहमति
7 जनवरी 2025: केंद्र ने SEIAA संचालन के स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए।
9 जनवरी 2025: मप्र सरकार ने सचिवालय व्यवस्था और स्टाफ सपोर्ट आदेश जारी किए।
मार्च-अप्रैल: जानबूझकर बैठकें नहीं बुलाई गईं, कई फाइलें अटकी रहीं।
28 मार्च - 21 अप्रैल: कोई बैठक नहीं, सचिव स्तर पर सभी फाइलें रुकी रहीं।
अप्रैल - मई: सिर्फ तीन बैठकें हुईं, ज्यादातर मंजूरियां सदस्य सचिव ने अकेले दीं।
मई - जून 2025: घोटाले का खुलासा, जांच की मांग बढ़ी, रिपोर्ट शासन को भेजी गई।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
ये है विवाद
23 और 24 मई को सिया के प्रभारी सदस्य सचिव श्रीमन शुक्ला ने एक साथ 450 मामलों में पर्यावरणीय मंजूरी जारी कर दी। यह मंजूरियां डीम्ड अप्रूवल (Deemed Approval) प्रावधान के तहत दी गईं, जिसके अनुसार यदि 45 दिन के भीतर निर्णय नहीं होता तो स्वीकृति मान ली जाती है। पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत मोहन कोठारी की अनुमति से मंजूरियां जारी की गईं, लेकिन सिया के चेयरमैन शिवनारायण सिंह चौहान इससे सहमत नहीं थे। उनका कहना है कि सिया की बैठक के बिना ऐसे अहम निर्णय अवैध माने जाने चाहिए।
नए प्रभारी मनोहर पाटिल बनाए गए
उमामहेश्वरी की भूमिका सवालों में
सैकड़ों फाइलें कैसे अटकी रहीं
यह भी पढ़ें...450 पर्यावरणीय मंजूरियों को लेकर सिया विवाद गहराया, मुख्य सचिव की बैठक के बाद भी नहीं बनी सहमति
भ्रष्टाचार की टाइमलाइन
9 जनवरी 2025: मप्र सरकार ने सचिवालय व्यवस्था और स्टाफ सपोर्ट आदेश जारी किए।
मार्च-अप्रैल: जानबूझकर बैठकें नहीं बुलाई गईं, कई फाइलें अटकी रहीं।
28 मार्च - 21 अप्रैल: कोई बैठक नहीं, सचिव स्तर पर सभी फाइलें रुकी रहीं।
अप्रैल - मई: सिर्फ तीन बैठकें हुईं, ज्यादातर मंजूरियां सदस्य सचिव ने अकेले दीं।
मई - जून 2025: घोटाले का खुलासा, जांच की मांग बढ़ी, रिपोर्ट शासन को भेजी गई।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari