901ae68b-005
सोशल मीडिया का अरबपति असल में निकला मजदूर, लालच देकर छात्रा को फंसाया
Aman Vaishnav | Updated:
रईस दिखने वाले युवक संग भागी कॉलेज छात्रा
इंस्टाग्राम पर रईसी का झूठा नाटक रचकर एक मजदूर ने कॉलेज छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और भगा ले गया। असल में आरोपा खुद को बड़ी कोठियों का मालिक बताता था।
समझें क्या है पूरा मामला...
- शहडोल में इंस्टाग्राम पर फर्जी रईसी दिखाकर एक युवक ने छात्रा फंसाया।
- खुद को बड़ी कोठियों का मालिक बताने वाला आरोपी एक मजदूर निकला।
- आरोपी करण धानुक इंस्टाग्राम पर करण राजपूत नाम से फर्जी आईडी चला रहा था।
- आरोपी छात्रा को बहला-फुसलाकर शहडोल से भगाकर गांव ले गया था।
- शहडोल की जैतपुर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की मदद से छात्रा को सकुशल बचा लिया।
सोशल मीडिया की चकाचौंध के पीछे किस कदर डिजिटल धोखा छिपा हो सकता है। इसका एक हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सामने आया है।
यहां इंस्टाग्राम पर महंगी और आलीशान लाइफस्टाइल दिखाकर एक युवक ने कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
खुद को बड़ी-बड़ी कोठियों का मालिक बताने वाले इस युवक की हकीकत जब सामने आई, तो हर कोई दंग रह गया। वह असल में लोगों के घरों में पुट्टी और पुताई का काम करने वाला एक मजदूर निकला।
जैतपुर पुलिस ने इस मामले में छात्रा को मुरैना जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया है।
आलीशान बंगलों में करता था काम
करण धानुक पेशे से पुट्टी और पुताई का काम करता है। जब भी वह बड़े-बड़े आलीशान बंगलों और कोठियों में काम करने जाता था, तो वहां की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल से खींच लेता था।
इसके बाद वह इन तस्वीरों और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर देता था। सोशल मीडिया पर वह खुद को बेहद संपन्न और रईस दिखाता था। इससे लोग उसकी झूठी अमीरी के झांसे में आ जाएं।
ट्रेन बदलकर शहडोल पहुंचा आरोपी
दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे आरोपी ने लड़की को इस कदर बहलाया कि वह उसके साथ चलने के लिए तैयार हो गई।
तय योजना के मुताबिक आरोपी करण ट्रेन और बस के जरिए ग्वालियर से शहडोल के जैतपुर पहुंचा। वहां से वह छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया।
मोबाइल लोकेशन से गांव तक पहुंची पुलिस
पुलिस की साइबर सेल ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी का पीछा करना शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम मुरैना जिले के एक सुदूर गांव में जा पहुंची। पुलिस ने वहां से छात्रा को पूरी तरह सकुशल बरामद कर लिया।
हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही शातिर आरोपी करण धानुक मौके से भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने सारी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद छात्रा को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।
ये खबरें भी पढ़िए...
क्राइम न्यूज: दामाद ने सास से की शादी, लंबे समय से चल रहा था चक्कर, वीडियो बनाकर कहा...
एमपी न्यूज: व्यापमं घोटाले में स्टॉक गवाह, पुताई करने वाला ही बना 847 आरोपियों का साक्षी
मध्यप्रदेश न्यूज: कुरकुरे के पैकेट में छुपाकर चलाते थे कफ सिरप का धंधा, पांच तस्कर गिरफ्तार
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
By Ramanand Tiwari
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
By Umeshwari Baghel
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
By Mukesh Sharma
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel