MP के इस प्रसिद्ध मंदिर में लाखों के चोरी , शातिर चोर ले भागे वन मंत्री रावत के चढ़ाए हुए आभूषण

Vikram Jain | Jul 31, 2024, 16:50 IST
Share
MP Sheopur famous Chhimchhima Hanuman temple Theft
MP Sheopur famous Chhimchhima Hanuman temple Theft

मध्‍य प्रदेश के श्योपुर के प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर में चोरी हो गई। चोरों ने चांदी के आभूषणों और छत्र पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा आक्रोश है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के श्योपुर में प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर में कड़ी सुरक्षा में सेंध लगाते हुए चोरों ने चांदी के आभूषणों और छत्र पर हाथ साफ कर दिए। रात में मंदिर में घुसे चोरों ने साढ़े 5 किलो चांदी के जेवरातों चोरी किए भाग निकले। चोरी की वारदात के बाद क्षेत्रवासियों और भक्तों में खासा आक्रोश है। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है।

4 दिन से खराब थे मंदिर के सीसीटीवी

हैरान करने वाली बात यह है मंदिर में पुलिसकर्मियों तैनाती के बाद भी चोर मंदिर में घुसे और घटना को अंजाम देने में सफल हो गए। यह भी सामने आया है कि मंदिर के सीसीटीवी कैमरे भी 4 दिन पहले ही खराब हुए थे, इसे लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

वन मंत्री रामनिवास रावत ने चढ़ाए थे गहने

विजयपुर में स्थित प्राचीन छिमछिमा हनुमान मंदिर श्योपुर सहित ग्वालियर- चंबल अंचल का प्रसिद्ध मंदिर हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रसिद्ध मंदिर में कुछ दिनों मोहन सरकार के वन मंत्री रामनिवास रावत ने सवा 5 किलो वजनी गहने चढ़ाए थे। चोरी गए आभूषणों में ये जेवर भी शामिल हैं।

मंदिर का नजारा देख हैरान रह गए पुजारी

बताया जा रहा है कि चोर मंगलवार रात 12 बजे के बाद छिमछिमा हनुमान मंदिर में पीछे वाले हिस्से से अंदर आए। इसके बाद चोरों ने हनुमान जी की प्रतिमा पर चढ़े आभूषण और मंदिर में लगे चांदी के छत्र पर हाथ साफ कर गए। बुधवार की सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचा तो चोरी का पता लगा। इसके बाद पुजारी ने तैनात एसएएफ के गार्डों और दूसरे लोगों को मौके पर बुलाया। इसके बाद मंदिर में चोरी की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। खबर लगते ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने के बाद विजयपुर थाना पुलिस मंदिर पहुंची और जांच शुरू की। चोरों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वॉड टीम की मदद ली गई।

घटना से लोगों में नाराजगी

इधर, मंदिर में चोरी होने के बाद श्रद्धालुओं में गुस्सा देखा जा रहा है। लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही पुलिस से चोरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए आभूषण छत्र वापस दिलाने की मांग की है।

बता दें कि प्राचीन छिमछिमा हनुमान मंदिर श्योपुर जिले के विजयपुर में स्थित है। यहां के भगवान हनुमान श्योपुर सहित ग्वालियर- चंबल अंचल के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। इस मंदिर में कुछ दिन पहले वन मंत्री रामनिवास रावत ने सवा 5 किलो वजन के जेवर चढ़ाए थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • श्योपुर न्यूज
  • वन मंत्री रामनिवास रावत
  • श्योपुर का प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर
  • प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर में चोरी
  • विजयपुर न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा