शादी-पार्टी में खाने बनाने को लेकर एडवाइजरी जारी, जानें नए नियम
Vikram Jain | Nov 20, 2024, 24:09 IST
Shivpuri Collector Advisory
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अब कलेक्टर के हिसाब से शादियों में भोजन बनाया जाएगा। कलेक्टर ने शादियों में खाने बनाने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। यह फैसला शादी में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने के बाद लिया गया।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शादी में फूड पॉइजनिंग (food poisoning) का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। अब जिला प्रशासन ने शादी या अन्य कार्यक्रम में भोजन को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अब शादी समारोह में भोजन तैयार करने के लिए एडवाइजरी का पालन करना जरूरी होगा। दरअसल, शिवपुरी में उदय विलास पैलेस में शादी समारोह के दौरान फूड पॉइजनिंग के कारण 200 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। शादी में शामिल हुए लोगों को भोजन करने के बाद सभी को उल्टी और दस्त होने लगे थे। सभी बीमार लोगों को शिवपुरी जिला अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती किया गया था। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था। शादी में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आने के बाद फूड इंस्पेक्टर ने शादी में इस्तेमाल किए गए खाद्य पदार्थ जैसे पनीर, दूध और अन्य सामानों के सैंपल लिए थे। साथ ही मामले में सीएमएचओ ने प्रेस नोट जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि डोसा की चटनी खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी थी। स्वास्थ्य विभाग के बताया कि बीमार लोगों के बयानों के आधार पर जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया है। अब इस मामले में कलेक्टर ने एडवाइजरी जारी की है।
जानें पूरा मामला
कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी
फूड पॉइजनिंग का मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी (Collector Ravindra Kumar Chaudhary) ने शादियों को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया है कि ऐसा आयोजन जिसमें 500 से ज्यादा लोग शामिल होंगे। वहां भोजन तैयार करने के लिए निर्धारित एडवाइजरी का पालन करना जरूरी होगा। एडवाइजरी के तहत कार्यक्रम में भोजन की गुणवत्ता को लेकर दिशा-निर्देश जारी दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि एडवाइजरी का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी आयोजनकर्ताओं, होटल और मैरिज लॉन संचालकों को इसका पालन करना होगा।
चटनी खाने से बिगड़ी थी तबीयत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari