मुक्तिधाम में चिता पर लिटाते ही जिंदा हुई महिला, लोगों ने दिया CPR, जानें फिर क्या हुआ
Vikram Jain | Aug 30, 2024, 20:52 IST
MP Shivpuri woman comes alive before funeral
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में चौंकाने वाली घटना हुई। यहां अंतिम संस्कार से पहले चिता पर महिला के जिंदा होने का दावा परिजनों ने किया। घबराए परिजन एंबुलेंस से उसे अस्पताल लेकर गए, जाने आगे क्या हुआ...
BHOPAL. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए महिला का शव चिता पर रखते ही हाथ-पैर में हलचल हुई और महिला जिंदा हो गई। महिला के शव में मूवमेंट देख परिवार समेत सभी हैरत में पड़ गए है। इसके बाद महिला को महिला को लोगों ने सीपीआर दिया गया। साथ ही तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे फिर से मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी के शिक्षा विभाग में लिपिक रविंद्र श्रीवास्तव की पत्नी अनीता (56) की बीमारी के चलते गुरुवार 29 अगस्त की मौत हो गई थी। महिला कई दिनों से टाइफाइड से पीड़ित थी। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इसके बाद रात में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद अनीता श्रीवास्तव का शव रात में घर लाया गया था।
शुक्रवार की सुबह अनीता श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा निकाली गई। मुक्ति धाम पहुंचने पर हिंदू रीति-रिवाज से शव को चिता पर लिटाकर अग्नि देने की तैयारी की गई। इस दौरान हैरान करने वाली घटना हुई। चिता पर महिला के शरीर के हाथ पैर हिलने लगे। शव में मूवमेंट देखने के बाद लोग चौंक गए। इसके बाद परिवार और अन्य लोगों ने शव को चिता से हटाया और देखा कि महिला की सांसे चल रही है।
मुक्ति धाम में मौजूद लोगों के मुताबिक- हरकत में आए लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को फोन किया। इधर, लोग महिला की हथेलियों और पैरों के पंजों को रगड़ने लगे। साथ ही सीपीआर भी दिया। इस दौरान मौके पर एम्बुलेंस पहुंच गई। फिर महिला को एम्बुलेंस से तुरंत मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत बता दिया। इसके बाद शव को फिर से मुक्तिधाम लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।
मेडिकल कॉलेज के ड्यूटी डॉक्टर के मुताबिक परिजन गुरुवार की रात को महिला को मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद मृत पाया गया था। अगले दिन परिजन महिला के बॉडी को शरीर में हलचल होने दावा कर मुक्ति धाम से उठाकर मेडिकल कॉलेज लाए थे, जहां डॉक्टर ने जांच के वापस मृत घोषित कर दिया है।
जानें हैरान करने वाला पूरा मामला
अग्नि देने से पहले शरीर में दिखी हलचल
तुरंत दिया सी पी आर....
रात में ही हो गई थी मौत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari