मप्र में सब इंस्पेक्टर और सिपाही भर्ती का विज्ञापन कहां अटका, कब तक आएगा, जानिए

Sanjay Gupta | Apr 30, 2025, 12:14 IST
Share
mp-si-constable-bharti
mp-si-constable-bharti

मध्यप्रदेश में वर्ष 2017 के बाद से सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और सिपाही भर्ती को लेकर क्या स्थिति है और ये भर्तियाँ कब होंगी, इस संबंध में 'द सूत्र' ने पहले ही जानकारी दी थी कि पदों को मंजूरी मिल चुकी है ।

MP News : मप्र में साल 2017 के बाद होने वाली सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती के साथ ही सिपाही भर्ती को लेकर क्या चल रहा है, और यह कब होगी। इसे लेकर द सूत्र ने ही खुलासा किया था कि पदों की मंजूरी हो गई है और भर्ती के लिए मांगपत्र ईएसबी को भेज दिया गया है। अप्रैल अंत तक इसका विज्ञापन भी जारी करने की तैयारी हो रही थी लेकिन यह विज्ञापन कहां अटक गया। इस पर द सूत्र ताजा अपडेट दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : MP SI Bharti | बीत रही उम्र और धुंधला रहा नौकरी का सपना आखिर मध्यप्रदेश में कब होगी SI भर्ती ?

पीएचक्यू में इस काम के लिए रुकी फाइल

ईएसबी के पास पदों की भर्ती के लिए मांगपत्र चला गया। इसके बाद ईएसबी ने तेजी से इसमें रूल बुक बना ली और भर्ती विज्ञापन तैयार कर लिया। साथ ही ईएसबी ने इसमें पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) से पदों का वर्गीकरण मांगा (किस कैटेगरी में कितने पद)। लेकिन यह फाइल सात दिन से पीएचक्यू गई हुई है और मंगलवार तक यह फाइल वापस नहीं लौटी है। जब तक पदों का वर्गीकरण नहीं हो जाता है, विज्ञापन नहीं निकल सकता है क्योंकि इसमें इसकी जानकारी देना होती है कि किस कैटेगरी के लिए कितने पद हैं।

ये खबर भी पढ़ें : 🔴 Sootrdhar Live | IAS-IPS अफसरों ने तो बता दी अपनी संपत्ति, मंत्री-विधायक कब बताएंगे | MP SI News

फिर कब तक जारी होगा

ईएसबी से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार विज्ञापन तैयार है केवल पदों का वर्गीकऱण ही जोड़ना है। जैसे ही पीएचक्यू से यह फाइल आती है, एक से दो दिन में ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। केवल इसी के इंतजार में पूरा विज्ञापन रुका हुआ है।

एसआई की भर्ती में आ रहे 500 पद

एसआई की भर्ती के लिए करीब 500 पदों की डिमांड यानी मांगपत्र मप्र शासन गृह विभाग से औपचारिक तौर पर कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) को मिला है। यह भर्ती साल 2017 के बाद हो रही है और मप्र को नए युवा, सब इंस्पेक्टर मिलने जा रहे हैं। हाल ही में मप्र शासन द्वारा पूर्व के चयनित एसआई को इंस्पेक्टर का और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को डीएसपी का प्रभार दिया था, इसके बाद निचले स्तर पर रिक्त हुए पदों की जानकारी जमा करके यह डिमांड ईएसबी को औपचारिक तौर पर मिल गई है।

ये खबर भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में मृत्युदंड के 38 बंदी, पिछले 20 सालों में एक को भी नहीं हुई फांसी

सिपाही की भर्ती के लिए 7500 पद

इसके साथ ही मप्र शासन गृह विभाग ने 7500 पद की भर्ती भी ईएसबी को भेज दी है। इसका भी औपचारिक तौर पर डिमांड यानी मांगपत्र ईएसबी को मिल चुका है। हालांकि सिपाही की भर्ती बीच-बीच में होती रही है। इतने पदों के चलते युवाओं को भी काफी प्रोत्साहन मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : Si Bharti 2024: मध्यप्रदेश में सालों बाद निकली Sub Inspector की भर्ती।

परीक्षा फिर कब होगी

परीक्षा को लेकर जो जानकारी सामने आई है वह जून के बाद ही होगी। जुलाई-अगस्त में सिपाही की परीक्षा ली जा सकती है और फिर कुछ समय देकर एसआई की परीक्षा ली जाए, इस पर विचार मंथन चल रहा है। यानी दोनों ही परीक्षाएं इसी साल आयोजित की जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें : SI Bharti 2025 : इस राज्य में निकली के पदों पर हजार से ज्यादा भर्ती, जल्द करें आवेदन

सीएम और डीजीपी की थी प्राथमिकता

इन भर्ती को लेकर खासकर एसआई की भर्ती आठ साल से नहीं होने को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव काफी संजीदा थे और उन्होंने कहा था कि जल्द ही इस पर काम होगा। सीएम के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने भी इस मामले में कुछ समय पहले टिव्ट कर कहा था कि जल्द ही एसआई और सिपाही के लिए भर्ती होगी। इसके बाद इसमें पुलिस मुख्यालय में तेजी से काम हुआ और रिक्त पदों की जानकारी निकाली गई। आखिरकार इसकी भर्ती के लिए डिमांड ईएसबी को भेज दी गई।

मप्र सरकारी भर्ती | सरकारी | पुलिस भर्ती | पीएचक्यू एमपी | mp si bharti news

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • द सूत्र
  • भर्ती
  • नौकरी
  • पीएचक्यू एमपी
  • पुलिस भर्ती
  • सब इंस्पेक्टर
  • सरकारी
  • ईएसबी
  • मप्र सरकारी भर्ती
  • डीजीपी कैलाश मकवाना
  • mp si bharti news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच