मध्य प्रदेश में सब इंस्पेक्टर और सिपाही भर्ती को लेकर सबसे बड़ी पुख्ता खबर
Sanjay Gupta | Apr 09, 2025, 12:00 IST
thesootr
मध्य प्रदेश में सब इंस्पेक्टर (एसआई) और सिपाही भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करीब 500 पदों के लिए एसआई की भर्ती होगी, जबकि सिपाही के लिए 7500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मप्र में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती और सिपाही भर्ती को लेकर क्या चल रहा है, इसमें भी सबसे बड़ा सवाल 2017 के बाद एसआई की भर्ती कब होगी। इनकी सही, पुख्ता खबर द सूत्र देने जा रहा है। सौ फीसदी पूरी खबर, आखिर यह भर्ती कब होगी, विज्ञापन कब आएगा और कितने पदों के लिए होगी।
खबर यह भी...मध्य प्रदेश में नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए एसआईए का गठन
![THESOOTR]()
इसके साथ ही मप्र शासन गृह विभाग ने 7500 पद की भर्ती भी ईएसबी को भेज दी है। इसका भी औपचारिक तौर पर डिमांड यानी मांगपत्र ईएसबी को मिल चुका है। हालांकि सिपाही की भर्ती बीच-बीच में होती रही है। इतने पदों के चलते युवाओं को भी काफी प्रोत्साहन मिलेगा।
खबर यह भी...Police Jobs 2025: इस राज्य में निकली सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी
खबर यह भी...SI Transfer : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले , बदले गए एसआई के प्रभार
परीक्षा को लेकर जो जानकारी सामने आई है वह जून के बाद ही होगी, जुलाई-अगस्त में सिपाही की परीक्षा ली जा सकती है और फिर कुछ समय देकर एसआई की परीक्षा ली जाए, इस पर विचार मंथन चल रहा है। यानी दोनों ही परीक्षाएं इसी साल आयोजित की जाएंगी।
इन भर्ती को लेकर खासकर एसआई की भर्ती आठ साल से नहीं होने को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव काफी संजीदा थे और उन्होंने कहा था कि जल्द ही इस पर काम होगा। सीएम के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने भी इस मामले में कुछ समय पहले ट्वीट कर कहा था कि जल्द ही एसआई और सिपाही के लिए भर्ती होगी। इसके बाद इसमें पुलिस मुख्यालय में तेजी से काम हुआ और रिक्त पदों की जानकारी निकाली गई। आखिरकार इसकी भर्ती के लिए डिमांड ईएसबी को भेज दी गई।
एसआई की भर्ती में आ रहे 500 पद
एसआई की भर्ती के लिए करीब 500 पदों की डिमांड यानी मांगपत्र मप्र शासन गृह विभाग से औपचारिक तौर पर कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) को चला गया है। यानी अब इस भर्ती में कोई किंतु-परंतु नहीं रह गया है। यह भर्ती साल 2017 के बाद हो रही है, जी आठ साल बाद यह भर्ती होने जा रही है और मप्र को नए युवा, सब इंस्पेक्टर मिलने जा रहे हैं। हाल ही में मप्र शासन द्वारा पूर्व के चयनित एसआई को इंस्पेक्टर का और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को डीएसपी का प्रभार दिया था, इसके बाद निचले स्तर पर रिक्त हुए पदों की जानकारी जमा करके यह डिमांड ईएसबी को औपचारिक तौर पर मिल गई है।
सिपाही की भर्ती के लिए 7500 पद
THESOOTR
इसके साथ ही मप्र शासन गृह विभाग ने 7500 पद की भर्ती भी ईएसबी को भेज दी है। इसका भी औपचारिक तौर पर डिमांड यानी मांगपत्र ईएसबी को मिल चुका है। हालांकि सिपाही की भर्ती बीच-बीच में होती रही है। इतने पदों के चलते युवाओं को भी काफी प्रोत्साहन मिलेगा।
खबर यह भी...Police Jobs 2025: इस राज्य में निकली सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी
कब आएंगे विज्ञापन, अभी क्या चल रहा है
ईएसबी से मिली 100 फीसदी पुख्ता खबर के अनुसार मांगपत्र आने के बाद ईएसबी इन के लिए नियम बनाने में जुट गया है। इसमें करीब 10-15 दिन का समय संभावित है। इसके बाद इसके लिए भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएंगे। यह भर्ती विज्ञापन इसी माह के अंत तक जारी करने की कोशिश ईएसबी द्वारा की जा रही है। यानी कोई बड़ी उठापटक नहीं हुई तो अप्रैल अंत या मई के पहले सप्ताह में यह भर्ती विज्ञापन दोनों के (एसआई और सिपाही) जारी हो जाएंगे।
परीक्षा फिर कब होगी
सीएम और डीजीपी की थी प्राथमिकता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari