एमपी के मंदिर में अजब-गजब चोरी, पहले हनुमान जी को किया प्रणाम, फिर उड़ाया शनिदेव का मुकुट

Kaushiki | Apr 14, 2026, 11:09 IST
Share
hanuman-temple
hanuman-temple

मध्यप्रदेश के सीधी में एक चोर ने हनुमान जी से माफी मांगकर शनिदेव का मुकुट चोरी कर लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस जांच कर रही है।

आजकल अपराध की दुनिया में भी बड़ी अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिल रही हैं। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक ऐसी ही दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां एक चोर ने चोरी करने से पहले अपनी ईमानदारी भगवान को दिखाई। उसने चोरी करने से पहले भगवान से अनुमति मांगी।

चोर ने पहले हनुमान जी के चरणों में सिर झुकाकर प्रणाम किया। चोर ने अपने कान पकड़कर भगवान से अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी। इसके बाद उसने मंदिर में रखे शनिदेव के चांदी के मुकुट पर हाथ साफ किया। ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Video: पहले हनुमान जी की प्रतिमा को किया प्रणाम फिर मुकुट चोरी कर हुआ फरार  - Video First he bowed to the statue of Hanuman ji and then stole the crown  and
Video: पहले हनुमान जी की प्रतिमा को किया प्रणाम फिर मुकुट चोरी कर हुआ फरार - Video First he bowed to the statue of Hanuman ji and then stole the crown and

हनुमान जी से मांगी माफी

ये मामला मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां जीडीएस गर्ल्स कॉलेज के ठीक सामने एक प्राचीन हनुमान मंदिर है।

यहां एक अज्ञात चोर मंदिर की रेलिंग फांदकर बड़ी चालाकी से अंदर घुसा। सीसीटीवी फुटेज में चोर की हर एक हरकत रिकॉर्ड किया गया है। चोर ने मंदिर में घुसने से पहले अपनी चप्पलें बाहर उतारी और मंदिर की रेलिंग से अंदर आया।

सबसे पहले उसने हनुमान जी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना की। उसने अपने दोनों कान पकड़कर भगवान से बार-बार माफी मांगने का नाटक किया।

हनुमान जी का मुकुट चुरा ले गया चोर, पूर्व मंत्री ने किया था भेंट; चोरी से  पहले 15 मिनट तक की पूजा- Video | Thief stole silver crown after worshiping  hanuman temple
हनुमान जी का मुकुट चुरा ले गया चोर, पूर्व मंत्री ने किया था भेंट; चोरी से पहले 15 मिनट तक की पूजा- Video | Thief stole silver crown after worshiping hanuman temple

शनिदेव के मुकुट की चोरी

भगवान से माफी मांगने के बाद चोर का असली इरादा सामने आया। वह इसी मंदिर में विराजमान शनिदेव की प्रतिमा के पास गया। उसने वहां रखा चांदी का मुकुट और अन्य आभूषण निकाल लिए।

चोरी की वारदात को अंजाम देकर वह अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। सुबह जब पुजारी और भक्त मंदिर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। शनिदेव का मुकुट गायब था और मंदिर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

पुजारी ने तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की है। सिटी कोतवाली प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश तेज कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये चोर कोई पेशेवर अपराधी लग रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

खेल मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, मेडल-सर्टिफिकेट लेकर भागे चोर

चोरी की स्कूटी का तीन महीने बाद कटा ट्रैफिक चालान, कैमरे में दिखा चोर, पकड़ाई गाड़ी

कार से करोड़ों की चोरी, पलक झपकते 25 किलो चांदी, 30 तोला सोना और 2 लाख नकद उड़ाए

चंदन के पेड़ चोरी में ऊपर से नीचे तक मिलीभगत, जेडीए करेगा 90 लाख के नुकसान की भरपाई

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • हनुमान जी
  • चोरी
  • चांदी का मुकुट
  • शनिदेव
  • चांदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच